संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हैती में सुरक्षा बहाल करने, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की रक्षा करने और बढ़ती हिंसा को नियंत्रित करने के लिए केन्या के नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय सुरक्षा मिशन को मंजूरी दे दी है।।
संयुक्त राष्ट्र का बहुराष्ट्रीय सुरक्षा मिशन
तत्काल सहायता के लिये हैती की अपील
- हैती को बढ़ती सामूहिक हिंसा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पूरे देश में अराजकता और अशांति की स्थिति उत्पन्न हो गई। “G9 एंड फैमिली” के नाम से प्रसिद्ध गिरोहों के एक समूह ने मुख्य ईंधन बंदरगाह और राजधानी शहर पोर्ट-औ-प्रिंस को बाधित कर दिया, जिससे देशव्यापी संकट उत्पन्न हो गया है।
- इसके परिणामस्वरूप देश भर में अक्तूबर 2022 और जून 2023 के दौरान लगभग 2,800 लोगों की हत्या हुई।
- कई मानवाधिकार समूहों ने यौन हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि की सूचना दी है। इसके अतिरिक्त, बड़े पैमाने पर लूटपाट और घरों को जलाने के कारण हज़ारों लोगों का विस्थापन भी हुआ है, जबकि लगभग 200,000 लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए। अनुमान के मुताबिक, लगभग आधी आबादी को मानवीय सहायता की ज़रूरत है।
- हैती के प्रधानमंत्री ने गिरोहों और उनके समर्थकों का मुकाबला करने के लिये विशेष सशस्त्र बलों की मांग करते हुए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय समुदायों से संपर्क किया।
बहुराष्ट्रीय सुरक्षा मिशन
- हैती में वर्ष 2017 में संपन्न हुए पिछले संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के विपरीत यह नया बहुराष्ट्रीय सुरक्षा मिशन (Multinational Security Support- MSS) संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित नहीं किया जाएगा।
- केन्या ने बहामास, जमैका व एंटीगुआ और बारबुडा जैसे अन्य देशों के समर्थन से बल का नेतृत्व करने के लिये स्वेच्छा से कार्य किया है।
भूमिका और ज़िम्मेदारियाँ
- मिशन का उद्देश्य हाईटियन राष्ट्रीय पुलिस को परिचालन सहायता प्रदान करना, सुरक्षा स्थितियों को बढ़ाना, महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे की रक्षा करना और चुनाव के संचालन को सुविधाजनक बनाना है।
- इस बल के पास हाईटियन पुलिस के साथ समन्वय में गिरफ्तारी करने का अधिकार होगा।
हैती
- यह कैरेबियन सागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर के मध्य स्थित है, हिस्पानियोला द्वीप का पश्चिमी एक-तिहाई हिस्सा हैती के अधिकार क्षेत्र में आता है।
- हैती के पूर्वी हिस्से से डोमिनिकन गणराज्य की सीमा लगती है, इसके पश्चिम में जमैका और उत्तर पश्चिम में क्यूबा स्थित हैं।
- आधिकारिक भाषाएँ: फ्रेंच, हाईटियन क्रियोल।
- प्रमुख पर्वत शृंखलाएँ: मैसिफ डे ला सेले, मैसिफ डू नॉर्ड।
- यह विश्व का पहला स्वतंत्र अश्वेत नेतृत्व वाला गणतंत्र है।
- इस राष्ट्र में लगभग दो शताब्दियों तक स्पेनिश औपनिवेशिक शासन और एक शताब्दी से अधिक समय तक फ्राँसीसी शासन रहा है।
