1 UPSC HINDI QUIZ 17.10.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. भारत में सूचना आयोगों से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 17 राज्य सूचना आयोगों में 321537 अपीलें और शिकायतें लंबित हैं और यह बैकलॉग लगातार बढ़ रहा है। भारत में सूचना आयोगों के प्रदर्शन पर रिपोर्ट कार्ड 2022-23 शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि बैकलॉग 31 मार्च 2019 तक 218347 से बढ़कर 30 जून 2021 तक 286325 हो गया है और अब 30 जून 2022 तक तीन लाख मामलों को पार कर गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 27 राज्य सूचना आयोगों में 321537 अपीलें और शिकायतें लंबित हैं और यह बैकलॉग लगातार बढ़ रहा है। भारत में सूचना आयोगों के प्रदर्शन पर रिपोर्ट कार्ड 2022-23 शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि बैकलॉग 31 मार्च 2019 तक 218347 से बढ़कर 30 जून 2021 तक 286325 हो गया है और अब 30 जून 2022 तक तीन लाख मामलों को पार कर गया है। यह रिपोर्ट पूरे भारत में सूचना आयोगों के प्रदर्शन और शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने वाले नागरिक समूह सतर्क नागरिक संगठन द्वारा संकलित सूचना के अधिकार अधिनियम के माध्यम से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः अंटार्कटिका के ऊपर उपग्रहीय माप से बड़े पैमाने पर ओज़ोन छिद्र या "ओज़ोन-क्षयित क्षेत्र" का पता चला है, जिससे वायुमंडलीय चिंताएँ बढ़ गई हैं। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के कॉपरनिकस सेंटिनल-3P उपग्रह ने इस महत्त्वपूर्ण विसंगति की पहचान की है। हालाँकि इससे अंटार्कटिका की सतह पर गर्मी बढ़ने की संभावनाएँ नहीं है, लेकिन यह घटना इसके कारणों और जलवायु परिवर्तन के संभावित संबंधों पर सवाल उठाती है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: अंटार्कटिका के ऊपर उपग्रहीय माप से बड़े पैमाने पर ओज़ोन छिद्र या "ओज़ोन-क्षयित क्षेत्र" का पता चला है, जिससे वायुमंडलीय चिंताएँ बढ़ गई हैं। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के कॉपरनिकस सेंटिनल-5P उपग्रह ने इस महत्त्वपूर्ण विसंगति की पहचान की है। हालाँकि इससे अंटार्कटिका की सतह पर गर्मी बढ़ने की संभावनाएँ नहीं है, लेकिन यह घटना इसके कारणों और जलवायु परिवर्तन के संभावित संबंधों पर सवाल उठाती है। ओज़ोन परत समताप मंडल में पाई जाने वाली ओज़ोन परत (अच्छा ओज़ोन) एक सुरक्षात्मक गैस प्रवणता के रूप में कार्य करती है जो हानिकारक पराबैंगनी (UV) विकिरण को अवशोषित करती है, जो हमें अत्यधिक UV जोखिम के प्रतिकूल प्रभावों से बचाती है। त्वचा कैंसर की दर UV विकिरण से काफी प्रभावित होती है, जो ओज़ोन परत के संरक्षण के महत्त्व को रेखांकित करती है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप हाल ही में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना (Ken-Betwa River Link Project- KBLP) को वन संबंधी अंतिम मंज़ूरी मिल गई है। यद्यपि परियोजना को वनों से संबंधित मंज़ूरी प्राप्त हो चुकी है लेकिन वन्यजीवों से संबंधित मंज़ूरी भारत के सर्वोच्च न्यायालय में जाँच के अधीन है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप हाल ही में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना (Ken-Betwa River Link Project- KBLP) को वन संबंधी अंतिम मंज़ूरी मिल गई है। यद्यपि परियोजना को वनों से संबंधित मंज़ूरी प्राप्त हो चुकी है लेकिन वन्यजीवों से संबंधित मंज़ूरी भारत के सर्वोच्च न्यायालय में जाँच के अधीन है। इस परियोजना के लिये वन संबंधी मंज़ूरी के लिये दो प्रमुख शर्तों को पूरा करना आवश्यक है: पहला इसकी नहर को पुनः व्यवस्थित करना और दूसरा प्रस्तावित बिजलीघरों को वन भूमि से दूर स्थानांतरित करना, क्योंकि इन दोनों ही मामलों के साथ संभावित पर्यावरणीय प्रभाव भी जुड़े हुए हैं। परियोजना के विषय में KBLP नदियों को जोड़ने की राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना (National Perspective Plan- NPP) के तहत पहली परियोजना है, इसका उद्देश्य जल की कमी को दूर करने और सिंचाई में वृद्धि करने के उद्देश्य से एक नदी बेसिन से अधिशेष जल को दूसरे नदी बेसिन में अंतरित करना है। KBLP में मध्य प्रदेश में केन नदी से उत्तर प्रदेश में बेतवा नदी तक जल अंतरण शामिल है, ये दोनों ही यमुना की सहायक नदियाँ हैं। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः गोवा के काजू (कर्नेल) को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है, जिसे राज्य में काजू उद्योग के लिये एक महत्त्वपूर्ण अवसर और "स्वयंपूर्ण गोवा मिशन की दिशा में एक उपलब्धि" माना जा रहा है। मूलतः काजू लैटिन अमेरिका में पूर्वोत्तर ब्राज़ील में पाया जाता था और 13वीं शताब्दी (1570) में इसे पुर्तगालियों द्वारा गोवा लाया गया तथा गोवा काजू नाम दिया गया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: गोवा के काजू (कर्नेल) को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है, जिसे राज्य में काजू उद्योग के लिये एक महत्त्वपूर्ण अवसर और "स्वयंपूर्ण गोवा मिशन की दिशा में एक उपलब्धि" माना जा रहा है। गोवा का काजू मूलतः काजू लैटिन अमेरिका में पूर्वोत्तर ब्राज़ील में पाया जाता था और 16वीं शताब्दी (1570) में इसे पुर्तगालियों द्वारा गोवा लाया गया तथा गोवा काजू नाम दिया गया। प्रारंभ में इसका उपयोग वनीकरण और मृदा संरक्षण के लिये किया गया था इसके आर्थिक मूल्य के बारे में एक सदी बाद पता चला। काजू उत्पादन कुटीर उद्योग से बढ़कर गोवा की अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख योगदानकर्त्ता बन गया, जिसका मुख्य कारण अमेरिका में इसकी अधिक मांग थी। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः रूस की ओलंपिक समिति को तत्काल प्रभाव से और अगली सूचना तक यूक्रेन से जुड़े चार क्षेत्रों के खेल निकायों को शामिल करने के बाद ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की घोषणा लुहान्स्क, डोनेट्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरिज़िया के कब्जे वाले क्षेत्रों से ओलंपिक परिषदों को मान्यता देने के रूस के फैसले की प्रतिक्रिया के रूप में की गई। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 केवल 2 दोनों कथन असत्य है। Explanation: रूस की ओलंपिक समिति को तत्काल प्रभाव से और अगली सूचना तक यूक्रेन से जुड़े चार क्षेत्रों के खेल निकायों को शामिल करने के बाद ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की घोषणा लुहान्स्क, डोनेट्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरिज़िया के कब्जे वाले क्षेत्रों से ओलंपिक परिषदों को मान्यता देने के रूस के फैसले की प्रतिक्रिया के रूप में की गई। इस कदम ने यूक्रेनी ओलंपिक समिति की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया। परिणामस्वरूप रूस आईओसी से किसी भी फंडिंग के लिए पात्र नहीं होगा। हालाँकि, निलंबन ने अभी तक अगले साल के पेरिस ओलंपिक में तटस्थ रूसी एथलीटों की प्रतिस्पर्धा की संभावनाओं को प्रभावित नहीं किया है, जिस पर निर्णय बाद की तारीख में लिया जाएगा। यह पहली बार नहीं है कि आरओसी को आईओसी से सजा का सामना करना पड़ा है। 2017 में, इसे प्योंगचांग में शीतकालीन ओलंपिक से प्रतिबंधित कर दिया गया था और कई डोपिंग अपराधों के लिए $15 मिलियन का भुगतान करने का आदेश दिया गया था। 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूसी एथलीटों को उनके ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा करने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation UPSC QUIZ 16.10.2023 UPSC QUIZ 18.10.2023