Fri. Apr 24th, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 13.10.2023

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय रिजर्व बैंक ने त्वरित उपचारात्मक कार्रवाई प्रारूप के तहत सख्त निगरानी मानदंड अक्टूबर, 2024 से सरकारी स्वामित्व वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों पर लागू हो जाएंगे।
  2. यह कार्रवाई 31 मार्च, 2025 या उसके बाद इन एनबीएफसी की ऑडिटेड वित्तीय स्थिति पर आधारित होगा।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय वन्यजीव न्यास द्वारा IUCN प्रजाति उत्तरजीविता आयोग के उभयचर विशेषज्ञ समूह द्वारा समन्वित वैश्विक उभयचर मूल्यांकन के द्वितीय संस्करण का आकलन किया गया।
  2. ये पश्चिमी घाट के स्थानिक जीव हैं।
  3. माइक्रिक्सलस जीनस से संबंधित मेंढकों की 44 प्रजातियों में से दो को गंभीर रूप से लुप्तप्राय पाया गया और 15 को लुप्तप्राय पाया गया।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के इनपुट के साथ 28 मंत्रालयों के समन्वय से महिला बाल विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय प्रोटोकॉल का मसौदा तैयार किया है ।
  2. महिला और बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी ने बच्‍चों में कुपोषण की समस्‍या से निपटने के लिए 10 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में नये राष्‍ट्रीय सामुदायिक प्रबंधन कार्यक्रम का शुभारम्‍भ किया।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को, संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मनाया जाता है।
  2. इस दिन का उद्देश्य "लड़कियों की शिक्षा, उनके अधिकारों और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने" के महत्व पर ध्यान केंद्रित करना है।
  3. यह दिन वैश्विक समुदायों से ऐसे बदलाव करने का आग्रह करता है जो लड़कियों को सशक्त बना सकें।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. वैज्ञानिकों ने मेसियर 87 आकाशगंगा में रहने वाले एक सुपरमैसिव ब्लैक होल की पहचान की है, जो हमारी आकाशगंगा से लगभग 55 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
  2. यह खोज न केवल ब्रह्मांडीय इकाई की उपस्थिति की पुष्टि करती है बल्कि इसके चक्रण पर भी प्रकाश डालती है, जो अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत के लिए महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान करती है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!