Fri. Apr 24th, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 14.10.2023

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. आईएमएफ ने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में भारत की विकास दर मजबूत बनी रहेगी। 2023 और 2024 में इसके 8.3% रहने का अनुमान है।
  2. ऐसा अप्रैल से जून-तिमाही में उम्मीद से बेहतर खपत के आंकड़ों के कारण है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) द्वारा जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण वार्षिक रिपोर्ट 2022-2023 के अनुसार, 25 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए भारत की बेरोजगारी दर छह साल के निचले स्तर 3.2% पर पहुंच गई है।
  2. बेरोजगारी में इस महत्वपूर्ण गिरावट का मतलब है देश के भीतर रोजगार के अवसरों में सकारात्मक रुझान।
  3. अपेक्षाकृत अधिक नियमित समय अंतराल पर श्रम बल के आंकड़ों की उपलब्धता की अहमियत को ध्‍यान में रखते हुए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने अप्रैल 2017 में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) की शुरूआत की थी।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय औषधकोश आयोग औषधकोश चर्चा समूह में शामिल हो गया है, जो वैश्विक फार्मास्यूटिकल मानकों, नियामक अनुपालन और भारतीय फार्मास्यूटिकल उत्पादों की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता को बढ़ावा देने के लिये एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
  2. IPC विश्व का एकमात्र औषधकोश निकाय है जिसे सितंबर 2021 में शुरू किये गए पायलट चरण के लिये चुना गया था।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक स्वतंत्र अनुसूचित जनजाति आयोग की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
  2. केंद्र सरकार की तर्ज पर इसकी स्थापना महाराष्ट्र के लिए की जाएगी।
  3. मुंबई में हुई 51वीं महाराष्ट्र राज्य जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. फोर्ब्स वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता सूची 2023 जारी की गई।
  2. इसमें भारत के सबसे बड़े एकीकृत ऊर्जा समूह एनटीपीसी लिमिटेड को "विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2023" में से एक के रूप में मान्यता दी गई है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!