इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप उद्यान को लंदन के प्रतिष्ठित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया है।
इसे एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप उद्यान के रूप में मान्यता दी गई है। इसको लेकर कश्मीर के लोगों ने खुशी जताई है।
ज़बरवान पर्वत श्रृंखला की सुरम्य तलहटी के बीच मौजूद इस उद्यान में 68 विशिष्ट ट्यूलिप किस्मों के 15 लाख फूल मौजूद हैं।
ट्यूलिप गार्डन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष और सीईओ संतोष शुक्ला ने फ्लोरीकल्चर गार्डन और पार्क के आयुक्त सचिव शेख फैयाज अहमद को प्रमाण पत्र सौंपा।
इस दौरान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संपादक दिलीप एन पंडित, फ्लोरीकल्चर कश्मीर के निदेशक भी मौजूद रहे।