साल 2024 में महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर स्मरणोत्सव आयोजित करने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 97 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
इसमें अनेक केंद्रीय मंत्रियों व सभी राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्रियों के अलावा देश के विभिन्न प्रदेशों व विदेशों के आर्य सभा के प्रतिनिधियों को भी सदस्य बनाया गया है।
समिति में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विधायक व आर्य प्रतिनिधि सभा बिहार के प्रधान संजीव चौरसिया को भी बिहार से नामित किया गया है।
समिति में केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, महिला व बाल विकास और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति जुबिन इरानी, संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सभी राज्यपालों व मुख्यमंत्रियों को पदेन सदस्य बनाया गया हैं।