0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 13.12.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. विश्व सूखा एटलस को मरुस्थलीकरण से निपटने के लिये संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCCD) और यूरोपीय आयोग संयुक्त अनुसंधान केंद्र (EC-JRC) द्वारा जारी किया गया । 2. विश्व सूखा एटलसके अनुसार, वर्ष 2050 तक वैश्विक जनसंख्या का लगभग 65% भाग सूखे से प्रभावित होगा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: विश्व सूखा एटलस को मरुस्थलीकरण से निपटने के लिये संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन और यूरोपीय आयोग संयुक्त अनुसंधान केंद्र (EC-JRC) द्वारा जारी किया गया । इसे रियाद में UNCCD के COP16 में जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ पृथ्वी और सूखे के लचीलेपन पर वैश्विक कार्रवाई को बढ़ावा देने हेतु जारी किया गया था। विश्व सूखा एटलसके अनुसार, वर्ष 2050 तक वैश्विक जनसंख्या का लगभग 75% भाग सूखे से प्रभावित होगा। मरुस्थलीकरण से निपटने हेतु संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन इसे वर्ष 1994 में स्थापित किया गया था, जो पर्यावरण और विकास को स्थायी भूमि प्रबंधन से जोड़ने वाला एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय समझौता है। यह शुष्क, अर्द्ध-शुष्क और शुष्क उप-आर्द्र क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिन्हें शुष्क भूमि के रूप में जाना जाता है, जिनमें कुछ सबसे कमज़ोर पारिस्थितिकी तंत्र और समुदाय शामिल हैं। सम्मेलन के 197 सदस्य देश शुष्क भूमि में जीवन की स्थिति सुधारने, भूमि और मृदा की उत्पादकता बहाल करने तथा सूखे के प्रभावों को कम करने के लिये मिलकर काम करते हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. चीन द्वारा नेतृत्व किए गए निवेश सुविधा विकास समझौते को विश्व व्यापार संगठन में 128 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ है, लेकिन भारत, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और तुर्की इसे कमजोर देशों की नीतिगत स्वतंत्रता पर संभावित प्रभाव के कारण इसका विरोध करेंगे। 2. चीन द्वारा 2015 में प्रस्तावित, यह समझौता 128 WTO सदस्य देशों का समर्थन प्राप्त कर चुका है। 3. भारत और अन्य देशों का विरोध: भारत, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और तुर्की इसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि यह कमजोर देशों की नीतिगत स्वतंत्रता को खतरे में डाल सकता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: • चीन द्वारा नेतृत्व किए गए निवेश सुविधा विकास (IFD) समझौते को विश्व व्यापार संगठन (WTO) में 128 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ है, लेकिन भारत, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और तुर्की इसे कमजोर देशों की नीतिगत स्वतंत्रता पर संभावित प्रभाव के कारण इसका विरोध करेंगे। निवेश सुविधा विकास (IFD) समझौते के मुख्य बिन्दु • चीन–नेतृत्व वाला IFD समझौता: चीन द्वारा 2017 में प्रस्तावित, यह समझौता 128 WTO सदस्य देशों का समर्थन प्राप्त कर चुका है। • भारत और अन्य देशों का विरोध: भारत, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और तुर्की इसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि यह कमजोर देशों की नीतिगत स्वतंत्रता को खतरे में डाल सकता है। • चीन का दबाव: चीन ने 166 WTO सदस्यों में से 128 का समर्थन प्राप्त किया है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। • संचार: IFD का उद्देश्य वैश्विक निवेश वातावरण में सुधार लाना और विकासशील देशों को FDI में मदद करना है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत कौशल रिपोर्ट 2025’ के अनुसार, 2025 तक भारत में ग्रेजुएट्स की रोजगार क्षमता 7 प्रतिशत बढ़कर 44.81 प्रतिशत तक पहुँचने की उम्मीद है। 2. भारत कौशल रिपोर्ट 2025 के अनुसार, केरल भारत में सबसे अधिक रोजगार योग्य राज्यों में से रहा है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत कौशल रिपोर्ट 2025’ के अनुसार, 2025 तक भारत में ग्रेजुएट्स की रोजगार क्षमता 7 प्रतिशत बढ़कर 54.81 प्रतिशत तक पहुँचने की उम्मीद है। भारत कौशल रिपोर्ट 2025 के अनुसार, केरल भारत में सबसे अधिक रोजगार योग्य राज्यों में से रहा है। भारत कौशल रिपोर्ट 2025 रिपोर्ट तैयार करने वाली संस्थाएँ Confederation of Indian Industries (CII) Wheebox (एक प्रतिभा मूल्यांकन एजेंसी) All India Council for Technical Education (AICTE) आधार भारतभर में हुए Global Employability Test (G.E.T.) में 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों के आंकड़े 1,000 से अधिक कंपनियों के इनसाइट्स मुख्य उद्देश्य: भारत में रोजगार योग्य युवाओं की क्षमता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी employability का मूल्यांकन करना। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण और वित्तीय समावेशन के लिये अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप भारतीय जीवन बीमा निगम की ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत की। 2. LIC की बीमा सखी विशेष रूप से महिलाओं हेतु वजीफा आधारित कार्यक्रम है, जो तीन वर्ष की अवधि के लिये विशेष प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान करता है। 3. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ‘बीमा सखी योजना’ पहल 18-70 वर्ष की आयु की उन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये बनाई गई है, जिन्होंने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण और वित्तीय समावेशन के लिये अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation- LIC) की ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत की। LIC की बीमा सखी विशेष रूप से महिलाओं हेतु वजीफा आधारित कार्यक्रम है, जो तीन वर्ष की अवधि के लिये विशेष प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान करता है। पात्रता: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ‘बीमा सखी योजना’ पहल 18-70 वर्ष की आयु की उन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये बनाई गई है, जिन्होंने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है हैं। प्रत्येक बीमा सखी को पहले वर्ष 7,000 रुपए, दूसरे वर्ष 6,000 रुपए तथा तीसरे वर्ष 5,000 रुपए मासिक वजीफा मिलेगा। इसके अतिरिक्त महिला एजेंट अपनी बीमा पॉलिसियों के आधार पर कमीशन भी अर्जित कर सकती हैं। प्रशिक्षण के बाद वे LIC एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं और स्नातक बीमा सखियों को LIC में विकास अधिकारी की भूमिका के लिये अर्हता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. मसूरी स्थित राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में श्रीलंकाई सिविल सेवकों हेतु क्षमता निर्माण कार्यक्रम का छठा संस्करण शुरू हुआ। 2. इस कार्यक्रम में श्रीलंका के 40 सिविल सेवकों ने भाग लिया जिसमें शासन, नीतिगत रूपरेखा, शासन में AI तथा लोक प्रशासन में भारत के सफल मॉडल पर ध्यान केंद्रित किया गया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: मसूरी स्थित राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में श्रीलंकाई सिविल सेवकों हेतु क्षमता निर्माण कार्यक्रम का छठा संस्करण शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में श्रीलंका के 40 सिविल सेवकों ने भाग लिया जिसमें शासन, नीतिगत रूपरेखा, शासन में AI तथा लोक प्रशासन में भारत के सफल मॉडल पर ध्यान केंद्रित किया गया। NCGG: इसकी स्थापना वर्ष 2014 में भारत सरकार द्वारा कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान के रूप में की गई थी। यह राष्ट्रीय प्रशासनिक अनुसंधान संस्थान (NIAR) से विकसित हुआ है, जिसकी स्थापना वर्ष 1995 में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) द्वारा की गई थी। NIAR को बाद में एकीकृत करने के साथ इसका नाम बदलकर NCGG कर दिया गया, जो भारत एवं 20 से अधिक देशों के सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करने पर केंद्रित है। इसमें शासन सुधार, डिजिटल इंडिया, SVAMITVA, SDG तथा आयुष्मान भारत जैसे विविध विषय शामिल हैं। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation मिशन आदित्य – L1 भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 प्रदान किए गए