11 दिसंबर को, राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सम्मान समारोह 2024 प्लेनरी हॉल, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
इसका आयोजन पंचायती राज मंत्रालय द्वारा किया गया था।
इस प्रतिष्ठित समारोह के दौरान, राष्ट्रपति ने विभिन्न श्रेणियों में चुने गए 45 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किए, जिसमें सतत और समावेशी विकास के क्षेत्रों में उनके अनुकरणीय योगदान को मान्यता दी गई।
माननीय केंद्रीय पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह द्वारा ‘पुरस्कार विजेता पंचायतों के कार्यों पर सर्वोत्तम अभ्यास’ नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया।
यह पुस्तिका पुरस्कार विजेता पंचायतों की नवीन और प्रभावशाली प्रथाओं का दस्तावेजीकरण करती है।
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 में दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार, ग्राम ऊर्जा स्वराज विशेष पंचायत पुरस्कार, कार्बन न्यूट्रल विशेष पंचायत पुरस्कार और पंचायत क्षमाता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार जैसी श्रेणियां शामिल हैं।
इन पुरस्कारों के माध्यम से पंचायतों को गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, बाल कल्याण, जल संरक्षण, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे, सामाजिक न्याय, शासन और महिला सशक्तिकरण में उनके प्रयासों के लिए मान्यता दी जाती है और प्रोत्साहित किया जाता है।