Wed. Jun 24th, 2026
1

UPSC EXAM HINDI QUIZ 14.09.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने नई रूफटॉप सोलर योजना के नवीकरणीय ऊर्जा सेवा कंपनी (आरईएससीओ) मॉडल और उपयोगिता-आधारित मांग एकत्रीकरण मॉडल के तहत केंद्रीय वित्तीय सहायता और भुगतान सुरक्षा तंत्र के लिए मसौदा मानदंड जारी किए हैं।
2. आरईएससीओ मॉडल के तहत एक नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी कम से कम पांच साल तक उपभोक्ता के लिए रूफटॉप सोलर सिस्टम खरीदेगी , स्थापित करेगी और उसका रखरखाव करेगी।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा प्रकाशित एक कार्य-पत्र में कहा गया है कि वर्ष 1947 के बाद पहली बार भारत में खाद्य पर औसत घरेलू व्यय आधे से भी कम रह गया है।
2. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद यह एक गैर-संवैधानिक, गैर-वैधानिक, स्वतंत्र निकाय है, जिसका गठन भारत सरकार, विशेष रूप से प्रधानमंत्री को आर्थिक मुद्दों पर सलाह देने के लिये किया गया है।
3. यह परिषद तटस्थ दृष्टिकोण से भारत सरकार के समक्ष प्रमुख आर्थिक मुद्दों को उजागर करने का कार्य करती है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइज़िग इंडिया योजना को लागू करने के लिये केंद्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने का निर्णय किया है।
2. शिक्षा मंत्रालय ने PM-SHRI योजना में भाग लेने में अनिच्छा के कारण दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल को समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के तहत धनराशि देना बंद कर दिया था।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. जलविद्युत को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने 12,461 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है।
2. 11 सितंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12,461 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ जलविद्युत परियोजनाओं (एचईपी) को बजटीय सहायता की संशोधित योजना को मंजूरी दी।
3. वित्त वर्ष 2024-25 से वित्त वर्ष 2031-32 तक चलने वाली इस योजना का उद्देश्य भारत में बुनियादी ढांचे को बढ़ाना और जलविद्युत के विकास का समर्थन करना है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. सरकार ने सजावटी मत्स्य पालन क्षेत्र की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए 'रंगीन मछली' ऐप लॉन्च किया।
2. ऐप को सजावटी मत्स्य पालन क्षेत्र की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!