Tue. Jun 23rd, 2026
  • भारत ने 17-18 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में सीओपी-9 ब्यूरो की दूसरी बैठक और खेलों में डोपिंग के खिलाफ यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के तहत फंड अनुमोदन समिति की तीसरी औपचारिक बैठक की मेजबानी की।
  • सीओपी-9 ब्यूरो के उपाध्यक्ष के रूप में, भारत ने उच्च स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाई, जिसमें दुनिया भर के प्रमुख निर्णय निर्माताओं और गणमान्य व्यक्तियों को एक मंच पर लाया गया।
  • युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित बैठकों में विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • इसमें अजरबैजान, बारबाडोस, एस्टोनिया, फ्रांस, इटली, रूस, सऊदी अरब, सेनेगल, सिंगापुर, नीदरलैंड, तुर्की, यूएई और जाम्बिया जैसे देश शामिल हैं।
  • खेल में डोपिंग के खिलाफ यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे और उन्होंने हाइब्रिड प्रारूप में चर्चा में योगदान दी।
  • ये बैठकें देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लिए डोपिंग की रोकथाम, निष्पक्ष खेल प्रथाओं और खेलों में अखंडता बनाए रखने में वैश्विक सहयोग पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करती हैं।

Login

error: Content is protected !!