Wed. Jun 24th, 2026

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड  से भारतीय वायुसेना के Su-30MKI विमान के लिए 240 एयरो-इंजन (AL-31FP) की खरीद को मंजूरी दे दी है। इसकी लागत 26,000 करोड़ रुपये से अधिक होगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ये इंजन HAL से “खरीदें (भारतीय)” श्रेणी के तहत खरीदे जाएंगे।इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से खरीद (भारतीय) श्रेणी के तहत खरीदा जाएगा।

‘खरीद (भारतीय)’ श्रेणी में भारतीय विक्रेताओं से उत्पाद खरीदना शामिल है, जो निम्नलिखित में से किसी एक अनुसरण करता हो:

  • कुल अनुबंध मूल्य के कम-से-कम 50% स्वदेशी सामग्री (Indigenous Content- IC) के साथ स्वदेशी रूप से परिकल्पित, विकसित और निर्मित किया गया हो।
  • कुल अनुबंध मूल्य का कम-से-कम 60% IC हो, भले ही वह स्वदेशी रूप से परिकल्पित या विकसित न किया गया हो।
  • इन इंजनों में 54% से अधिक स्वदेशी सामग्री हो।
  • भारतीय वायुसेना वर्तमान में 259 Su-30 MKI लड़ाकू विमानों का संचालन करती है।
  • Su-30MKI एक बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है, जिसे सुखोई डिज़ाइन ब्यूरो (रूस की एयरोस्पेस कंपनी) और HAL द्वारा भारतीय वायु सेना (IAF) के लिये संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
  • CCS की अध्यक्षता प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है। इसके अन्य सदस्यों में वित्त, रक्षा, गृह और विदेश मंत्री शामिल हैं।
  • महत्त्वपूर्ण नियुक्तियों, राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों और रक्षा व्यय पर प्रमुख निर्णय CCS द्वारा ही लिये जाते हैं।

हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड

  • हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड, भारत का एक सार्वजनिक प्रतिष्ठान है, जो हवाई संयन्त्र निर्माण करता है। इसका मुख्यालय बंगलुरु में है।
  • दिसम्बर, 1940 में भूतपूर्व मैसूर राजसी राज्य एवं असाधारण दूरद्रष्टा उद्यमी श्री सेठ वालचन्द हीराचन्द के सहयोग से बेंगलूर में शुरु हुआ

सुखोई Su-30MKI

  • सुखोई Su-30MKI रूसी विमान निर्माता सुखोई द्वारा विकसित एक दो-सीटर, ट्विनजेट मल्टीरोल एयर सुपीरियरिटी फाइटर है और भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा लाइसेंस के तहत बनाया गया है।
  • सुखोई Su-30 का एक संस्करण , यह एक भारी, सभी मौसम, लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है।

Login

error: Content is protected !!