Wed. Jun 24th, 2026
  • मेक्सिको ने अपने 200 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला राष्ट्रपति चुनी है। मैक्सिकन चुनाव आयोग के अनंतिम परिणाम के अनुसार, क्लाउडिया शिएनबाम ने अपने निकटतम राष्ट्रपति प्रतिद्वंद्वियों पर अजेय बढ़त ले ली है।
  • मेक्सिको में 2 जून 2024 को नए राष्ट्रपति और 20,000 से अधिक राजनीतिक पदों  जिसमें मेक्सिको की  संसद के निचले सदन और सीनेट तथा  क्षेत्रीय और नगरपालिका कार्यालयों की सीटें शामिल थीं।
  • क्लाउडिया शिएनबाम  1 अक्टूबर 2024 को मेक्सिको के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।

क्लाउडिया शिएनबाम

  • 61 वर्षीय क्लाउडिया शिएनबाम एक जलवायु कार्यकर्ता और मेक्सिको सिटी की पूर्व मेयर हैं।
  • वह यहूदी हैं जिन्हें ऐसे देश में राष्ट्रपति चुना गया है जहां मुख्य रूप से कैथोलिक ईसाई रहते हैं । वह मेक्सिको की राष्ट्रपति बनने वाली पहली यहूदी भी होंगी ।
  • वह मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर की कट्टर समर्थक हैं।
  • मेक्सिको के  राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर एक वामपंथी नेता हैं और नरेंद्र मोदी के बाद दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता माने जाते हैं।
  • वह चुनाव लड़ने में असमर्थ थे क्योंकि मेक्सिको के संविधान में प्रावधान है कि एक व्यक्ति केवल एक बार ही राष्ट्रपति बन सकता है।

Login

error: Content is protected !!