Fri. Jun 5th, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 9.04.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. विश्वविद्यालयों के एक समूह ने एक संयुक्त नोट लिखकर अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) से मानवाधिकारों से जुड़े पर्यावरणीय क्षरण से निपटने के लिये कदम उठाने का आग्रह किया है।
  2. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अनुसार, सामान्यत गंभीर पर्यावरणीय क्षति पहुँचाने वाली मानवीय गतिविधियाँ मानव अधिकारों का भी उल्लंघन करती हैं, जो कि नरसंहार जैसे मानवता के विरुद्ध अपराध के समान होती हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. सुप्रीम कोर्ट ने "जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के खिलाफ अधिकार" को शामिल करने के लिए अनुच्छेद 14 और 21 के दायरे का विस्तार किया।
  2. भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों पीठ ने ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को बिजली पारेषण लाइनों के कारण अपना निवास स्थान खोने से बचाने की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह महत्वपूर्ण फैसला दिया।
  3. सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के "दुष्प्रभावों के खिलाफ" एक व्यक्ति का अधिकार जीवन और समानता के मौलिक अधिकार का हिस्सा है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. कोडाइकनाल सौर वेधशाला ने अपनी 225वीं जयंती मनाई।
  2. सौर वेधशाला एक ऐसा संस्थान है जो सूर्य के अवलोकन और अध्ययन के लिये समर्पित है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. एनसीडीएफआई ने मीनेश शाह को अपना अध्यक्ष चुना।
  2. भारतीय राष्ट्रीय सहकारी डेयरी फेडरेशन का उद्देश्य समन्वय, नेटवर्किंग और वकालत के माध्यम से डेयरी सहकारी समितियों के कामकाज को सुविधाजनक बनाना है।
  3. भारतीय राष्ट्रीय सहकारी डेयरी फेडरेशन का दिसंबर 1970 में पंजीकृत किया गया था। 1974 में इसने सहकारी डेयरी उद्योग के शीर्ष निकाय के रूप में काम करना शुरू किया।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. वर्ष 2024 में जर्मन मनोचिकित्सक हैंस बर्गर द्वारा इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम (EEG) की खोज की शताब्दी मनाई जाएगी।
  2. EEG, एक चिकित्सा परीक्षण जो मस्तिष्क की विद्युत गतिविधि को मापता है, मस्तिष्क को समझने और तंत्रिका संबंधी विकारों के निदान के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बन गया है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!