0 UPSC HINDI QUIZ 10.04.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा प्रयोगशाला में एक 'मिनीब्रेन' विकसित किया है। इस शोध को सेल स्टेम सेल जर्नल पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है Explanation: कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा प्रयोगशाला में एक 'मिनीब्रेन' विकसित किया है।इस शोध को सेल स्टेम सेल जर्नल पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। वैज्ञानिकों द्वारा विकसित 'मिनीब्रेन' को सेरेब्रल ऑर्गेनोइड्स के रूप में जाना जाता है। मिनीब्रेन या सेरेब्रल ऑर्गेनॉइड इसका विकास स्टेम कोशिकाओं से किया जाता है। स्टेम कोशिकाएं या तो वयस्क मानव कोशिकाओं से ली जाती हैं या मानव भ्रूण ऊतक से ली जाती हैं। इस प्रकार वैज्ञानिक वयस्क कोशिकाओं को इकट्ठा करते हैं और फिर उन्हें स्टेम सेल जैसी स्थिति में लाने के लिए उन्हें रसायनों के संपर्क में लाते हैं। इसके पश्चात् वैज्ञानिक इन स्टेम कोशिकाओं को एक प्रोटीन युक्त मैट्रिक्स में एम्बेड करते हैं। मैट्रिक्स : यह एक ऐसा पदार्थ है, जो कोशिकाओं के विभाजन में सहायता करता है और एक 3डी आकार बनाता है। यह मानव मस्तिष्क कोशिकाओं के पिनहेड आकार के गुच्छों की तरह दिखते हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः शोधकर्ताओं की एक टीम ने ब्रह्मांड का बृहद "त्रि-आयामी" मानचित्र जारी किया है।इस मानचित्र से डार्क एनर्जी के बारे में कुछ जानकारी मिल सकती है। इसे DESI (Dark Energy Spectroscopic Instrument) की सहायता से बनाया गया है।यह एक उपकरण है। यह दूरबीन में एक बार फिट होने के बाद एक ही समय में 3,000 आकाशगंगाओं से प्रकाश ग्रहण कर सकता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: शोधकर्ताओं की एक टीम ने ब्रह्मांड का बृहद "त्रि-आयामी" मानचित्र जारी किया है।इस मानचित्र से डार्क एनर्जी के बारे में कुछ जानकारी मिल सकती है। इसे DESI (Dark Energy Spectroscopic Instrument) की सहायता से बनाया गया है।यह एक उपकरण है। यह दूरबीन में एक बार फिट होने के बाद एक ही समय में 5,000 आकाशगंगाओं से प्रकाश ग्रहण कर सकता है। इससे उस रहस्यमय शक्ति के बारे में जानकारी मिल सकती है, जो ब्रह्मांड को अनियंत्रित रूप से विस्तारित कर रही है।DESI को दुनिया भर के 900 से अधिक शोधकर्ताओं ने बनाया है। इसमें भारत की संस्था टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (मुंबई) भी भाग ले रही है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः टाटा समूह ने 2026 में 18nm (नैनोमीटर) चिप लॉन्च करने की योजना के साथ गुजरात में 300 मिलीमीटर वेफर फैब्रिकेशन प्लांट स्थापित करने के लिये ताइवान के PSMC के साथ सहयोग किया। भारत सरकार ने हाल ही में गुजरात व असम में दो असेंबली और परीक्षण संयंत्रों को भी मंज़ूरी दी है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: टाटा समूह ने 2026 में 28nm (नैनोमीटर) चिप लॉन्च करने की योजना के साथ गुजरात में 300 मिलीमीटर वेफर फैब्रिकेशन प्लांट स्थापित करने के लिये ताइवान के PSMC के साथ सहयोग किया।भारत सरकार ने हाल ही में गुजरात व असम में दो असेंबली और परीक्षण संयंत्रों को भी मंज़ूरी दी है। अर्धचालक/सेमीकंडक्टर चिप अर्द्धचालकों/सेमीकंडक्टर: अर्द्धचालकों में कंडक्टर और इंसुलेटर के बीच विद्युत चालकता के गुण होते हैं जिन्हें डोपेंट पेश करके संशोधित किया जा सकता है।सेमीकंडक्टर चिप्स, ट्रांज़िस्टर, फैब्रिकेशन टेक्नोलॉजी और वेफर्स इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की कार्यक्षमता के लिये आवश्यक अन्योन्याश्रित घटक हैं।ट्राँज़िस्टर विशिष्ट तकनीकों का उपयोग करके वेफर्स पर निर्मित सेमीकंडक्टर चिप्स के बिल्डिंग ब्लॉक के रूप में कार्य करते हैं, जो आधुनिक तकनीक को शक्ति देने वाले जटिल उपकरणों के निर्माण को सक्षम करते हैं। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः जिम्बाब्वे द्वारा ZiG नामक एक नई स्वर्ण-समर्थित मुद्रा शुरू की गई है। ZiG नाम का अर्थ "जिम्बाब्वे गोल्ड" है। नए ZiG बैंकनोट ₹1 और ₹400 के बीच मूल्यवर्ग में आएंगे। अमेरिकी सिक्कों की कमी को दूर करने के लिए सिक्के भी पेश किए जाएंगे। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 1 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: जिम्बाब्वे द्वारा ZiG नामक एक नई स्वर्ण-समर्थित मुद्रा शुरू की गई है। ZiG नाम का अर्थ "जिम्बाब्वे गोल्ड" है। नए ZiG बैंकनोट ₹1 और ₹200 के बीच मूल्यवर्ग में आएंगे। अमेरिकी सिक्कों की कमी को दूर करने के लिए सिक्के भी पेश किए जाएंगे। यह पिछले 25 वर्षों से संकट से संकट की ओर बढ़ रही अर्थव्यवस्था को स्थिर करने का नवीनतम प्रयास है। ZiG ने जिम्बाब्वे डॉलर, आरटीजीएस का स्थान ले लिया, जिसने इस वर्ष अब तक अपने मूल्य का तीन-चौथाई खो दिया है। मार्च में, वार्षिक मुद्रास्फीति 55% तक पहुँच गई - जो सात महीने का उच्चतम स्तर है। जिम्बाब्वेवासियों के पास पुराने, मुद्रास्फीति प्रभावित नोटों को नई मुद्रा से बदलने के लिए 21 दिन हैं। हालाँकि, अमेरिकी डॉलर, जो 85% लेनदेन के लिए जिम्मेदार है, कानूनी मुद्रा बना रहेगा और अधिकांश लोगों द्वारा पसंद किया जाता रहेगा। नई मुद्रा तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है और बैंकों को मौजूदा जिम्बाब्वे डॉलर शेष को ZiG में परिवर्तित करना होगा। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने दिल्ली के प्रमुख बाजारों में खाद्य सुरक्षा पहलुओं पर जागरूकता अभियान शुरू किया है। यह अभियान खाद्य सुरक्षा विभाग, दिल्ली के सहयोग से शुरू किया गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने दिल्ली के प्रमुख बाजारों में खाद्य सुरक्षा पहलुओं पर जागरूकता अभियान शुरू किया है। यह अभियान खाद्य सुरक्षा विभाग, दिल्ली के सहयोग से शुरू किया गया है। इसे 8 अप्रैल, 2024 को दिल्ली के खान मार्केट और आईएनए मार्केट से लॉन्च किया गया है। यह मुख्य रूप से कीटनाशक अवशेषों और खाद्य उत्पाद संदूषकों का पता लगाने और उन्हें कम करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। कार्यक्रम के दौरान, खाद्य व्यवसायों के मालिकों को जैविक खेती के मूल्य और कच्चे माल के परीक्षण की आवश्यकता जैसे मुद्दों पर जागरूक किया गया। खाद्य व्यवसायों के मालिकों को कीटनाशकों के अवशेषों, कृत्रिम रूप से पकाने और मोम कोटिंग के लिए प्रतिबंधित रसायनों के उपयोग के खतरों के बारे में भी जागरूक किया गया। एफएसएसएआई द्वारा फूड सेफ्टी ऑन व्हील मोबाइल लैब परियोजना व्यापारियों और बाजार संघों के लिए पेश की गई थी। फ़ूड सेफ्टी ऑन व्हील मोबाइल लैब में कई त्वरित परीक्षण हैं जो विभिन्न प्रकार के खाद्य मैट्रिक्स में 50 कीटनाशक अवशेषों तक का पता लगा सकते हैं। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation UPSC QUIZ 9.04.2024 ALL EXAM QUIZ 10.04.2024