2 UPSC HINDI QUIZ 09.01.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि खाता योजना पर रिटर्न 6% से बढ़ाकर 8.2% और 3-वर्षीय पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट स्कीम पर रिटर्न 7% से बढ़ाकर 7.1% करने का निर्णय लिया है। वर्ष 2023 की तिमाही, जबकि अन्य सभी लघु बचत योजनाओं के लिये ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि खाता योजना पर रिटर्न 8% से बढ़ाकर 8.2% और 3-वर्षीय पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट स्कीम पर रिटर्न 7% से बढ़ाकर 7.1% करने का निर्णय लिया है। वर्ष 2024 की तिमाही, जबकि अन्य सभी लघु बचत योजनाओं के लिये ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा गया है। सुकन्या समृद्धि खाता योजना सुकन्या समृद्धि खाता योजना (SSAS) वित्त मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से एक बालिका के लिये एक छोटी जमा योजना है और इसे ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के एक भाग के रूप में शुरू किया गया है। यह योजना किसी लड़की/बालिका की शिक्षा और विवाह के खर्चों को पूरा करने के लिये सरकार की एक पहल है। पात्रता ऐसी कोई भी बालिका जो खाता खोलने से लेकर इसकी परिपक्वता/क्लोज़र की अवधि तक भारतीय निवासी हो। यह खाता अभिभावकों में से किसी एक द्वारा उस बालिका के नाम पर खोला जा सकता है, जिसने खाता खोलने की तारीख तक 10 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की हो। इस योजना के तहत एक परिवार बालिकाओं के लिये अधिकतम दो खाते खोल सकता है। हालाँकि, अपवादों में पहले या दूसरे क्रम में पैदा हुए जुड़वाँ या तीन बच्चों के लिये दो से अधिक खाते खोलने की अनुमति होती है, जो एक हलफनामे/शपथपत्र और जन्म प्रमाण पत्र द्वारा प्रमाणित होते हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः पश्चिम बंगाल के बुक्सा टाइगर रिज़र्व में 23 साल के अंतराल के बाद दो सालों में दूसरी बार बाघ की वापसी देखी गई, जिससे एक समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र और बाघों की आबादी में वृद्धि होने की उम्मीद है। बुक्सा टाइगर रिज़र्व और नेशनल पार्क 560 वर्ग किलोमीटर में फैला है तथा उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार ज़िले में स्थित है। बुक्सा टाइगर रिज़र्व की उत्तरी सीमा भूटान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ लगती है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: पश्चिम बंगाल के बुक्सा टाइगर रिज़र्व में 23 साल के अंतराल के बाद दो सालों में दूसरी बार बाघ की वापसी देखी गई, जिससे एक समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र और बाघों की आबादी में वृद्धि होने की उम्मीद है। बुक्सा टाइगर रिज़र्व बुक्सा टाइगर रिज़र्व और नेशनल पार्क 760 वर्ग किलोमीटर में फैला है तथा उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार ज़िले में स्थित है। बुक्सा टाइगर रिज़र्व की उत्तरी सीमा भूटान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ लगती है। सिंचुला पहाड़ी शृंखला बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान के उत्तरी किनारे पर स्थित है तथा पूर्वी सीमा असम राज्य को स्पर्श करती है। टाइगर रिज़र्व में बहने वाली मुख्य नदियाँ- संकोश, रैदक, जयंती, चुर्निया, तुरतुरी, फशखवा, दीमा और नोनानी हैं। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः पारंपरिक नाइट्रोजन उर्वरकों की तुलना में नैनो यूरिया का उपयोग करने पर फसल की उपज में उल्लेखनीय कमी आई है। विशेष रूप से गेहूँ की उपज में 21.6% तथा चावल की उपज में 23% की कमी आई है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा लिक्विड नैनो यूरिया की प्रभावकारिता पर दो वर्ष के क्षेत्रीय प्रयोग में पारंपरिक नाइट्रोजन (N) युक्त उर्वरक अनुप्रयोग की तुलना में चावल तथा गेहूँ की उपज में अत्यधिक कमी पाई गई है। वर्तमान निष्कर्ष, पारंपरिक यूरिया के समतुल्य नैनो यूरिया तथा फसल की उपज को बनाए रखने में इसकी प्रभावकारिता का पता लगाने के लिये 5-7 वर्षों तक के अतिरिक्त दीर्घकालिक क्षेत्र मूल्यांकन की आवश्यकता पर ज़ोर देते हैं। लिक्विड नैनो यूरिया की प्रभावकारिता से संबंधित मुख्य निष्कर्ष उपज में कमी पारंपरिक नाइट्रोजन उर्वरकों की तुलना में नैनो यूरिया का उपयोग करने पर फसल की उपज में उल्लेखनीय कमी आई है। विशेष रूप से गेहूँ की उपज में 21.6% तथा चावल की उपज में 13% की कमी आई है। अनाज में नाइट्रोजन की मात्रा नैनो यूरिया के प्रयोग से चावल तथा गेहूँ दोनों फसलों के अनाज में नाइट्रोजन की मात्रा में कमी आई है। चावल और गेहूँ के अनाज में नाइट्रोजन की मात्रा में क्रमशः 17 व 11.5% की कमी हुई है। अनाज में नाइट्रोजन की मात्रा में कमी उपज फसलों में प्रोटीन के स्तर में कमी को दर्शाती है। यह भारत जैसे देश में चिंता का विषय है जहाँ चावल और गेहूँ प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट प्रदान करने वाले मुख्य खाद्य पदार्थ हैं। फसलों में प्रोटीन की मात्रा कम होने से जनसंख्या की प्रोटीन ऊर्जा आवश्यकताएँ प्रभावित हो सकती है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः पश्चिम बंगाल के 5 और उत्पादों को जीआई टैग मिला, जिनमें शहद, टैंगैल और गोरोड शामिल हैं। राष्ट्रीय जीआई ड्राइव मिशन के एक भाग के रूप में, पश्चिम बंगाल ने कुछ उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग हासिल किया है। केंद्र सरकार ने पहले ही उत्पादों के नाम निर्दिष्ट पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: पश्चिम बंगाल के 5 और उत्पादों को जीआई टैग मिला, जिनमें शहद, टैंगैल और गोरोड शामिल हैं। राष्ट्रीय जीआई ड्राइव मिशन के एक भाग के रूप में, पश्चिम बंगाल ने कुछ उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग हासिल किया है, जिसमें सुंदरवन शहद, काला नुनिया चावल, और तंगेल, गोरोड और कादियाल साड़ियां शामिल हैं। केंद्र सरकार ने पहले ही उत्पादों के नाम निर्दिष्ट पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। यह शहद 'मौली' समुदाय द्वारा सुंदरवन जंगल से एकत्र किया गया था। पश्चिम बंगाल वन विकास निगम लिमिटेड (WBFDCL) ने सुंदरवन शहद के लिए विशेष जीआई टैग के लिए आवेदन किया है। डब्ल्यूबीएफडीसीएल शहद एकत्र और संसाधित करता है और इसे "मौबन" ब्रांड नाम के तहत बेचता है। काले नुनिया चावल को “प्रिंस ऑफ़ राइस” कहा जाता है और इसकी खेती राज्य के जलपाईगुड़ी जिले में की जाती है। कड़ियाल साड़ी का उत्पादन केवल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के मिर्ज़ापुर में होता है। टैंगेल और गोरोड साड़ियाँ भी इस क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। 2004 के बाद से देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 504 वस्तुओं को यह टैग प्राप्त हुआ है। पांच नई वस्तुओं को शामिल करने के साथ, पश्चिम बंगाल में जीआई पोर्टल पर कुल 27 वस्तुओं को पंजीकृत किया जा चूका है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः आईआईटी मद्रास और आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने कैंसर रोधी दवा कैंप्टोथेसिन का उत्पादन बढ़ाने के लिए एक पौधे की कोशिकाओं को संशोधित किया। कैंसर रोधी दवा कैंप्टोथेसिन (सीपीटी) नाथापोडाइट्स निमोनियाना नामक लुप्तप्राय पौधे से बनाई जाती है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: आईआईटी मद्रास और आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने कैंसर रोधी दवा कैंप्टोथेसिन का उत्पादन बढ़ाने के लिए एक पौधे की कोशिकाओं को संशोधित किया। कैंसर रोधी दवा कैंप्टोथेसिन (सीपीटी) नाथापोडाइट्स निमोनियाना नामक लुप्तप्राय पौधे से बनाई जाती है। 1 टन सीपीटी का उत्पादन करने के लिए लगभग 1,000 टन पौधे सामग्री की आवश्यकता होती है। पौधों की आबादी में 20% की गिरावट आई है और यह आईयूसीएन की लाल सूची में है। आईआईटी मद्रास की प्लांट सेल टेक्नोलॉजी लैब के शोधकर्ताओं ने एन. निमोनियाना पौधे कोशिकाओं के लिए एक जीनोम-स्केल मेटाबोलिक मॉडल विकसित किया है। इस शोध को विज्ञान और इंजीनियरिंग बोर्ड (एसईआरबी) और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषित किया गया। यह शोध दवा के प्रभावी और कुशल व्यावसायिक उत्पादन का मार्ग प्रशस्त कर सकता है और इस लुप्तप्राय पौधे को काटने की आवश्यकता को कम कर सकता है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 09.01.2024 ALL EXAM QUIZ 11.01.2024