3 ALL EXAM HINDI QUIZ 09.01.2024 Daily Quiz 1 / 10 Q1. कहाँ के साल्टन सागर में दुनिया का सबसे बड़ा लिथियम भंडार खोजा गया है? फ्लोरिडा जॉर्जिया वाशिंगटन कैलिफोर्निया Explanation: अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने कैलिफोर्निया के साल्टन सागर के नीचे दुनिया के सबसे बड़े लिथियम भंडार की खोज की है। जिसमें अनुमानतः 18 मिलियन टन लिथियम के भंडार उपस्थित हैं। साल्टन सागर क्षेत्र में खोजे गए कुल भंडारण, 3,400 किलोटन से अधिक लिथियम का उत्पादन कर सकते हैं, जिसका मूल्य 540 अरब डॉलर तक है। यह इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए 375 मिलियन से अधिक बैटरियों का निर्माण करने की क्षमता रखता है। इस खोज से संयुक्त राज्य अमेरिका को अत्यधिक फायदा होगा क्योंकि वर्तमान में अमेरिका के पास घरेलू स्तर पर प्राप्त लिथियम को निकालने, परिष्कृत करने और उत्पादन करने की क्षमताएं सीमित हैं। अमेरिका आम तौर पर अपनी खपत का लगभग आधा लिथियम चिली और अर्जेंटीना से आयात करता है। साल्टन सागर यह एक उथली, खारी झील है जो दक्षिणी कैलिफोर्निया (अमेरिका) के निचले कोलोराडो रेगिस्तान में स्थित है। यह पर्वत श्रृंखलाओं के बीच और समुद्र तल से नीचे स्थित एक भूवैज्ञानिक अवसाद है। वर्तमान झील का निर्माण 1905 में कोलोराडो नदी से पानी के प्रवाह से हुआ था। यह वर्तमान में समुद्र तल से 228 फीट नीचे है। इसका क्षेत्रफल 970 वर्ग किमी है और जिसमें 130 मील की तटरेखा भी शामिल है। इसकी औसत गहराई 29.9 फीट है और सबसे अधिक गहराई 51 फीट है। इसकी लवणता (लगभग 45 भाग प्रति हजार) समुद्री जल से कहीं अधिक है। साल्टन सागर प्रवासी जलपक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव बिंदु है और दक्षिण से मैक्सिको और मध्य अमेरिका की ओर जाने वाले पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण आवास के रूप में कार्य करता है। 2 / 10 Q2. राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ? संजीव खन्ना गौतम शर्मा रामविलास कुमार अशोक मिश्रा Explanation: भारत के राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को NALSA के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है, जो न्यायमूर्ति एस के कौल का स्थान लेंगे, जो 25 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, भारत के राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति खन्ना ने न्यायमूर्ति एस के कौल का स्थान लिया है, जो 25 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। यह नियुक्ति NALSA के कार्यकारी अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश को नियुक्त करने की परंपरा का पालन करती है। राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) 1987 के कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है। यह संगठन समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसका उद्देश्य विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए लोक अदालतों का आयोजन करना है। 3 / 10 Q3. दुर्घटना-संभावित साइटों को नेविगेशन प्लेटफॉर्म पर मैप करने वाला पहला राज्य कौन सा है? हिमाचल प्रदेश तमिलनाडु उत्तराखंड पंजाब Explanation: पंजाब नेविगेशन सिस्टम मैपल्स ऐप पर 'ब्लैक स्पॉट' के रूप में सभी 784 दुर्घटना-संभावित क्षेत्रों का व्यापक मैपिंग करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है। यह घोषणा 1 जनवरी 2024 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गयी है। नेविगेशन सिस्टम मैपल्स ऐप, MapMyIndia द्वारा विकसित किया गया है। यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रमुख परियोजना, 'सड़क सुरक्षा बल' के हिस्से के रूप में शुरू की गई है। मैपल्स ऐप कैसे काम करेगा यह ऐप पंजाबी भाषा में वॉयस अलर्ट प्रदान करेगा, जिससे यात्रियों को आने वाले ब्लैक स्पॉट के बारे में समय पर चेतावनी मिल सकेगी। ब्लैक स्पॉट 100 मीटर दूर होने से पहले ही यात्रियों को यह अलर्ट मिल जाएगा। इसका उद्देश्य भारतीय सड़कों के लिए डिज़ाइन किए गए 100% स्वदेशी ऐप, मेपल्स ऐप के उपयोग के माध्यम से ड्राइवरों को पहले से सचेत करके सड़क सुरक्षा बढ़ाना है। पंजाब सड़क सुरक्षा बल 'सड़क सुरक्षा बल' पंजाब पुलिस और मैपमायइंडिया के बीच एक कोलैबोरेटिव पहल है। इस फोर्स को लापरवाही के साथ ड्राइविंग करने वाले लोगों पर नजर रखने, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाने और इससे जुड़े हुए अन्य कामों की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। इस पहल के अंतर्गत पहले चरण में 1,300 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। शुरुआत में इस बल के लिए 144 वाहन प्रदान किए गए, जिनमें से 116 इसुजु वाहन और 28 स्पीड रडार से लैस एसयूवी हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स में शामिल हर वाहन 30 किलोमीटर का एरिया कवर करेगा। सड़क सुरक्षा की वैश्विक स्थिति 2023 हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सड़क सुरक्षा की वैश्विक स्थिति 2023 शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में विश्व भर में सड़क हादसों में होने वाली मौतों और सुरक्षा उपायों को लेकर महत्त्वपूर्ण निष्कर्ष एवं अंतर्दृष्टि प्रस्तुत की गई है। 4 / 10 Q3. केंद्र सरकार ने 'पृथ्वी विज्ञान' योजना के लिए कितने करोड़ रुपये आवंटित किये है? 3,797 करोड़ 4,797 करोड़ 5,797 करोड़ 6,797 करोड़ Explanation: केंद्र सरकार ने पृथ्वी विज्ञान योजना (PRITHVI VIGYAN scheme) के लिए लगभग 4,797 करोड़ रुपये आवंटित किये है. इस योजना में पांच चल रही उप-योजनाएँ शामिल हैं, जिसमें वायुमंडल और जलवायु अनुसंधान-मॉडलिंग अवलोकन प्रणाली और सेवाएँ (ACROSS), महासागर सेवाएँ, मॉडलिंग अनुप्रयोग, संसाधन और प्रौद्योगिकी (O-SMART) आदि शामिल है. पृथ्वी योजना का उद्देश्य वायुमंडल, महासागर के दीर्घकालिक अवलोकनों को बढ़ाना देना है. 5 / 10 Q5. 'एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर' 2024 का उद्घाटन किसने किया? जगदीप धनखड़ नरेंद्र मोदी राजनाथ सिंह एस जयशंकर Explanation: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली कैंट में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2024 का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि एनसीसी कैडेट युवाओं की गतिशीलता का प्रतीक हैं और संगठन के स्थापित अनुशासन को दर्शाते हैं. आगामी गणतंत्र दिवस के दौरान महिला कैडेट दो महिला बैंड के साथ दो विशिष्ट टुकड़ियों में 'कर्तव्य पथ' पर मार्च करेंगी. 6 / 10 Q6. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहां पर 'बीच गेम्स' का उद्घाटन किया? मरीना बीच घोघला बीच मरीन ड्राइव कॉक्स बाज़ार बीच Explanation: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्र शासित प्रदेश दीव के घोघला बीच (Ghoghala Beach) पर आयोजित 'बीच गेम्स' (Beach Games) का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस गेम्स के कारण देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी 'बीच गेम्स' को बढ़ावा मिलेगा. इससे पहले उन्होंने दीव के मलाला ऑडिटोरियम में 'मेरा भारत' कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने आगे कहा कि 'मेरा भारत' प्लेटफॉर्म पर अब तक 45 लाख युवाओं ने अपना नाम रजिस्टर कराया है. घोघला बीच घोघला समुद्र तट घोघला गाँव में अवस्थित है, जो दीव के मुख्य शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है। भोजन एवं आवास जैसी आवश्यक सुविधाओं से युक्त यह समुद्र तट एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। दीव जिले के सबसे सुंदर समुद्र तटों में से एक माने जाने वाले इस बीच में एक पर्यटन परिसर है जो सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करता है। पैरासेलिंग और वॉटर स्कूटर्स इस समुद्र तट की दो सबसे प्रसिद्ध मनोरंजक गतिविधियाँ हैं। यह भारत के पहले ब्लू फ्लैग बीच में से एक है। 7 / 10 Q7. 'कादियाल साड़ियां' किस राज्य से सम्बंधित है जिसे हाल ही में जीआई टैग मिला है? बिहार महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल केरल Explanation: राष्ट्रीय जीआई ड्राइव मिशन के एक भाग के रूप में, पश्चिम बंगाल की 'कादियाल साड़ियों' (Kadiyal sarees) को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया गया है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के कुछ अन्य प्रोडक्ट को जीआई टैग दिया गया है जिसमें सुंदरबन शहद, जलपाईगुड़ी जिले से काला नुनिया चावल (Black Nunia rice) और तंगेल (Tangail), और गोरोड (Gorod) शामिल है. पश्चिम बंगाल वन विकास निगम लिमिटेड ने सुंदरबन शहद के लिए एक विशेष जीआई टैग के लिए आवेदन किया है. 8 / 10 Q8. कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के लिए 'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' 2023 किसे प्रदान किया जायेगा? टाटा ग्रुप रिलायंस फाउंडेशन ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेट लिमिटेड एनटीपीसी Explanation: युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2023 की घोषणा कर दी है. ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेट लिमिटेड को कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन की कैटेगरी में सम्मानित किया गया है. जैन डीम्ड यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु को उभरती और युवा प्रतिभाओं की पहचान और पोषण के लिए सम्मानित किया गया है. इस महीने की 9 तारीख को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी. 9 / 10 Q9. 'नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी' के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? अजय कपूर किशन कुमार पी संतोष नटराजन सुंदर Explanation: केनरा बैंक के मुख्य महाप्रबंधक पी संतोष को नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL) के नए प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. उन्होंने नटराजन सुंदर का स्थान लिया है जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफा दे दिया था. केनरा बैंक 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ एनएआरसीएल का प्रायोजक बैंक है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एनएआरसीएल के प्रमुख शेयरधारक हैं. एनएआरसीएल एक सरकारी यूनिट है इसकी स्थापना साल 2021 में की गयी थी. 10 / 10 Q10. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ओडिशा के किस क्रिकेटर पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है? सुमित शर्मा राहुल कुमार अजीत मोहंती अजय मुंडा Explanation: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ओडिशा के क्रिकेटर सुमित शर्मा पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. सुमित शर्मा पर यह प्रतिबंध कई जन्म प्रमाण पत्र देने के कारण लगाया गया है. शर्मा सीजन का अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए टीम के साथ बड़ौदा गए हुए थे जहां गवर्निंग बॉडी की अनुशासनात्मक समिति ने उन्हें निलंबन पत्र सौंपा. Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 08.01.2024 UPSC QUIZ 09.01.2024