2 UPSC HINDI QUIZ 20.10.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः श्रीलंका, बांग्लादेश क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी(RCEP) में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। भारत के क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) समझौते से बाहर निकलने के चार साल बाद पड़ोसी देश श्रीलंका और बांग्लादेश अब 15 देशों के व्यापार ब्लॉक में सदस्यता की अपनी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: श्रीलंका, बांग्लादेश क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी(RCEP) में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। भारत के क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) समझौते से बाहर निकलने के चार साल बाद पड़ोसी देश श्रीलंका और बांग्लादेश अब 15 देशों के व्यापार ब्लॉक में सदस्यता की अपनी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (RCEP), आसियान सदस्यों और मुक्त व्यापार समझौते (FTA) भागीदारों के बीच एक महत्त्वपूर्ण आर्थिक समझौता है। RCEP विश्व का सबसे बड़ा व्यापारिक ब्लॉक है। इसे सदस्य देशों के बीच आर्थिक एकीकरण, व्यापार उदारीकरण और सहयोग को बढ़ावा देने के लिये डिज़ाइन किया गया है। RCEP वार्ता वर्ष 2012 में शुरू हुई थी। इस पर आधिकारिक तौर पर नवंबर 2020 में हस्ताक्षर किये गए थे, जो क्षेत्रीय व्यापार के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण निर्णय है। इसे 1 जनवरी, 2022 को लागू किया गया। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः वैज्ञानिकों की अंतर्राष्ट्रीय टीम ने एक ब्रेन एटलस जारी किया है, जो पहले से कहीं बेहतर रिज़ॉल्यूशन के साथ मानव मस्तिष्क का मानचित्रण करता है। ब्रेन एटलस ने 2,300 से अधिक प्रकार की मस्तिष्क कोशिकाओं की पहचान की है। शोधकर्त्ताओं ने बायोप्सी किये गए ऊतक या शवों से प्राप्त लाखों मानव मस्तिष्क कोशिकाओं की जाँच करने के लिये अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: वैज्ञानिकों की अंतर्राष्ट्रीय टीम ने एक ब्रेन एटलस जारी किया है, जो पहले से कहीं बेहतर रिज़ॉल्यूशन के साथ मानव मस्तिष्क का मानचित्रण करता है। ब्रेन एटलस ने 3,300 से अधिक प्रकार की मस्तिष्क कोशिकाओं की पहचान की है।शोधकर्त्ताओं ने बायोप्सी किये गए ऊतक या शवों से प्राप्त लाखों मानव मस्तिष्क कोशिकाओं की जाँच करने के लिये अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया। कई नए प्रकार के न्यूरॉन्स पाए गए, लेकिन न्यूरॉन्स मस्तिष्क में केवल आधी कोशिकाओं का निर्माण करते हैं। बाकी आधा भाग कहीं अधिक रहस्यमय है। न्यूरॉन कोशिकाएँ सूचना को संसाधित करने के लिये विद्युत संकेतों और रसायनों का उपयोग करती हैं। उदाहरण के लिये एस्ट्रोसाइट्स न्यूरॉन्स का पोषण करते हैं ताकि वे ठीक से काम कर सकें। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने इंडिया स्किल्स 2023-24 लॉन्च किया और विश्व कौशल प्रतियोगिता (WSC) 2022 के विजेताओं को सम्मानित किया। इंडिया स्किल्स 2022-23 एक कौशल विकास प्रतियोगिता है जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों के कौशल को प्रोत्साहित करना और बढ़ाना है उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने इंडिया स्किल्स 2023-24 लॉन्च किया और विश्व कौशल प्रतियोगिता (WSC) 2022 के विजेताओं को सम्मानित किया। इंडिया स्किल्स 2023-24 एक कौशल विकास प्रतियोगिता है जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों के कौशल को प्रोत्साहित करना और बढ़ाना है, उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिताओं के लिये तैयार करना है। इंडिया स्किल्स, वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता का अग्रदूत है। राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया स्किल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी वैश्विक कार्यक्रम वर्ल्ड स्किल्स में भाग लेंगे। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः सरकार ने उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए विपणन सत्र 2024-25 के लिए रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है। मसूर के लिए सबसे ज्यादा 425 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है, इसके बाद सरसों के लिए 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। गेहूं और कुसुम के लिए 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: सरकार ने उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए विपणन सत्र 2024-25 के लिए रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है। मसूर के लिए सबसे ज्यादा 425 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है, इसके बाद सरसों के लिए 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। गेहूं और कुसुम के लिए 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। जौ और चने के लिए क्रमश: 115 रुपये प्रति क्विंटल और 105 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। विपणन सत्र 2024-25 के लिए अनिवार्य रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 में घोषणा के अनुरूप है। एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर निर्धारित करने की घोषणा की गई थी। रबी फसलों की इस बढ़ी हुई एमएसपी से किसानों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा और फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, देश भर के प्रत्येक किसान तक किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ पहुंचाने के लिए, सरकार ने किसान ऋण पोर्टल (KRP), KCC डोर-टू-डोर अभियान और मौसम सूचना नेटवर्क डेटा सिस्टम (WINDS) लॉन्च किया है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के तीन बाघ अभयारण्यों में विशेष बाघ सुरक्षा बल (एसटीपीएफ) के गठन को मंजूरी दी। राज्य के तीन टाइगर रिजर्व नामदाफा, पक्के और कमलांग में विशेष बाघ सुरक्षा बल (एसटीपीएफ) का गठन किया जाएगा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के तीन बाघ अभयारण्यों में विशेष बाघ सुरक्षा बल (एसटीपीएफ) के गठन को मंजूरी दी। राज्य के तीन टाइगर रिजर्व नामदाफा, पक्के और कमलांग में विशेष बाघ सुरक्षा बल (एसटीपीएफ) का गठन किया जाएगा। नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में स्थित है। पक्के टाइगर रिजर्व अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में है। इसे पाखुई टाइगर रिजर्व के नाम से जाना जाता था। कमलांग बाघ अभयारण्य अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में स्थित है। राज्य कैबिनेट ने कहा कि इससे बाघों और उनके आवासों की सुरक्षा में मदद मिलेगी। यह इन बाघ अभ्यारण्यों में अन्य अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करेगा। कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक और निवेश नीति 2020 में संशोधन को भी मंजूरी दे दी। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation UPSC QUIZ 19.10.2023 ALL EXAM QUIZ 21.10.2023