0 UPSC HINDI QUIZ 19.10.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. बहुराष्ट्रीय सुरक्षा मिशन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हैती में सुरक्षा बहाल करने, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की रक्षा करने और बढ़ती हिंसा को नियंत्रित करने के लिए केन्या के नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय सुरक्षा मिशन को मंजूरी दे दी है। हैती को बढ़ती सामूहिक हिंसा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पूरे देश में अराजकता और अशांति की स्थिति उत्पन्न हो गई। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हैती में सुरक्षा बहाल करने, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की रक्षा करने और बढ़ती हिंसा को नियंत्रित करने के लिए केन्या के नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय सुरक्षा मिशन को मंजूरी दे दी है।। हैती को बढ़ती सामूहिक हिंसा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पूरे देश में अराजकता और अशांति की स्थिति उत्पन्न हो गई। "G9 एंड फैमिली" के नाम से प्रसिद्ध गिरोहों के एक समूह ने मुख्य ईंधन बंदरगाह और राजधानी शहर पोर्ट-औ-प्रिंस को बाधित कर दिया, जिससे देशव्यापी संकट उत्पन्न हो गया है। इसके परिणामस्वरूप देश भर में अक्तूबर 2022 और जून 2023 के दौरान लगभग 2,800 लोगों की हत्या हुई। कई मानवाधिकार समूहों ने यौन हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि की सूचना दी है। इसके अतिरिक्त, बड़े पैमाने पर लूटपाट और घरों को जलाने के कारण हज़ारों लोगों का विस्थापन भी हुआ है, जबकि लगभग 200,000 लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए। अनुमान के मुताबिक, लगभग आधी आबादी को मानवीय सहायता की ज़रूरत है। हैती के प्रधानमंत्री ने गिरोहों और उनके समर्थकों का मुकाबला करने के लिये विशेष सशस्त्र बलों की मांग करते हुए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय समुदायों से संपर्क किया। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारत के मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में भारत के सर्वोच्च न्यायालय की सात-न्यायाधीशों की खंडपीठ ने केंद्र द्वारा संसद में धन विधेयक के रूप में महत्त्वपूर्ण संशोधनों को पारित करने के तरीके से संबंधित एक संदर्भ को प्राथमिकता देने के अनुरोध को संबोधित किया। वर्ष 2015 के बाद से धन शोधन निवारण अधिनियम में किये गए संशोधनों ने प्रवर्तन निदेशालय को व्यापक शक्तियाँ प्रदान कीं, जिसमें गिरफ्तारी करने और छापेमारी का अधिकार भी शामिल है। प्राथमिक चिंता इन संशोधनों को धन विधेयक के रूप में पारित करना है, जिससे उनकी वैधता और संवैधानिकता पर सवाल उठ रहे हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत के मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में भारत के सर्वोच्च न्यायालय की सात-न्यायाधीशों की खंडपीठ ने केंद्र द्वारा संसद में धन विधेयक के रूप में महत्त्वपूर्ण संशोधनों को पारित करने के तरीके से संबंधित एक संदर्भ को प्राथमिकता देने के अनुरोध को संबोधित किया। धन विधेयक के रूप में पारित चुनौतीपूर्ण संशोधन धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) संशोधन वर्ष 2015 के बाद से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) में किये गए संशोधनों ने प्रवर्तन निदेशालय को व्यापक शक्तियाँ प्रदान कीं, जिसमें गिरफ्तारी करने और छापेमारी का अधिकार भी शामिल है। प्राथमिक चिंता इन संशोधनों को धन विधेयक के रूप में पारित करना है, जिससे उनकी वैधता और संवैधानिकता पर सवाल उठ रहे हैं। कानूनी विशेषज्ञ और याचिकाकर्त्ता सवाल करते हैं कि क्या इन महत्त्वपूर्ण परिवर्तनों को संसद के दोनों सदनों से जुड़ी मानक विधायी प्रक्रिया का पालन करना चाहिये था। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः शोधकर्त्ताओं ने एक क्वांटम इंजन विकसित करके एक अभूतपूर्व खोज की है, जिसे 'पॉली इंजन' कहा जाता है, जो परमाणुओं के समूह के दो क्वांटम अवस्थाओं के बीच ऊर्जा अंतर को उपयोगी कार्य में परिवर्तित कर सकता है। इस नवाचार से क्वांटम थर्मोडायनामिक्स की समझ को आगे बढ़ाने मदद मिलेगी और अधिक कुशल क्वांटम कंप्यूटर के विकास में इसका प्रयोग हो सकता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: शोधकर्त्ताओं ने एक क्वांटम इंजन विकसित करके एक अभूतपूर्व खोज की है, जिसे 'पॉली इंजन' कहा जाता है, जो परमाणुओं के समूह के दो क्वांटम अवस्थाओं के बीच ऊर्जा अंतर को उपयोगी कार्य में परिवर्तित कर सकता है। इस नवाचार से क्वांटम थर्मोडायनामिक्स की समझ को आगे बढ़ाने मदद मिलेगी और अधिक कुशल क्वांटम कंप्यूटर के विकास में इसका प्रयोग हो सकता है। क्वांटम स्टेट्स एक क्वांटम प्रणाली के भौतिक गुणों का गणितीय विवरण है। क्वांटम यांत्रिकी मे मौलिक सिद्धांत सबसे छोटे पैमाने पर पदार्थ और ऊर्जा के व्यवहार का वर्णन करता है। क्वांटम स्टेट्स एक प्रणाली के गुणों का पूरा विवरण प्रदान करते हैं, जिसमें इसकी स्थिति, गति, ऊर्जा, चक्रण और अन्य अवलोकन योग्य राशियाँ शामिल होती हैं। क्वांटम घटनाएँ प्रायः हमारे सामान्य अवधारणाओं का खंडन कर ब्रह्मांड के विषय में हमारी क्लासिकल समझ को चुनौती देती हैं। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने इंडिया स्किल्स 2023-24 लॉन्च किया । इंडिया स्किल्स, वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता का अग्रदूत है। राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया स्किल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी वैश्विक कार्यक्रम वर्ल्ड स्किल्स में भाग लेंगे। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने इंडिया स्किल्स 2023-24 लॉन्च किया और विश्व कौशल प्रतियोगिता (WSC) 2022 के विजेताओं को सम्मानित किया।इंडिया स्किल्स 2023-24 एक कौशल विकास प्रतियोगिता है जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों के कौशल को प्रोत्साहित करना और बढ़ाना है, उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिताओं के लिये तैयार करना है। इंडिया स्किल्स, वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता का अग्रदूत है। राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया स्किल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी वैश्विक कार्यक्रम वर्ल्ड स्किल्स में भाग लेंगे। उद्देश्य रोज़गार योग्य कौशल को बढ़ावा देना: यह कार्यक्रम बाज़ार की ज़रूरतों के अनुरूप रोज़गार योग्य कौशल विकसित करने के महत्त्व को रेखांकित करता है, जिससे उद्योग के भीतर कार्यबल की स्वीकार्यता बढ़ती है। कौशल अंतराल का समाधान करना: इसका उद्देश्य उद्योग में आवश्यक कौशल की मैपिंग पर ज़ोर देकर कौशल अंतराल की पहचान करना और उसे पाटना, अर्जित डिग्री और व्यावहारिक कौशल के बीच असमानता को कम करना है। दक्षताओं और ज्ञान का एकीकरण: 21वीं सदी में प्रभावी ढंग से नेतृत्व करने के लिये व्यक्तियों को तैयार करने हेतु दक्षताओं, व्यावहारिक ज्ञान और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर समान ज़ोर दिया जाता है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः असम ने अपनी गरीबी उन्मूलन योजना का उन्नत संस्करण ओरुनोडोई 2.0 पेश किया । नई योजना अतिरिक्त लाभार्थियों को ओरुनोडोई कार्ड के वितरण के साथ शुरू की गई थी, जो समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: असम ने अपनी गरीबी उन्मूलन योजना का उन्नत संस्करण ओरुनोडोई 2.0 पेश किया । नई योजना अतिरिक्त लाभार्थियों को ओरुनोडोई कार्ड के वितरण के साथ शुरू की गई थी, जो समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने व्यक्तिगत रूप से नए लाभार्थियों को ओरुनोडोई कार्ड की वितरण प्रक्रिया शुरू की। यह कार्यक्रम कोकराझार में हुआ और इसमें कुछ नए नामांकित लाभार्थियों को कार्ड की प्रस्तुति शामिल थी। ओरुनोडोई 2.0 का लक्ष्य गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम की पहुंच का विस्तार करना है। इस कार्यक्रम में लगभग 7.30 लाख नए लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा, जिससे कुल लाभार्थियों की संख्या 26 लाख हो जाएगी। अकेले कोकराझार जिले में, 21 हजार नए लाभार्थियों को ओरुनोडोई 2.0 में जोड़ा जाएगा। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 19.10.2023 UPSC QUIZ 20.10.2023