Skip to content
- भारत और बांग्लादेश की सेनाओं ने 03 अक्टूबर 2023 को उमरोई, मेघालय में सम्प्रीति-XI की शुरुआत की।
- सम्प्रीति-XI 14 दिनों के लिए निर्धारित है। इसमें दोनों पक्षों के लगभग 350 कर्मी शामिल होंगे।
- बांग्लादेश की टुकड़ी में 170 कर्मी शामिल हैं, जिनका नेतृत्व ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद मफिज़ुल इस्लाम राशेद कर रहे हैं।
- भारतीय दल में मुख्य रूप से राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन के सैनिक शामिल हैं।
- इसका नेतृत्व माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर एसके आनंद कर रहे हैं।
- सम्प्रीति-XI में एक कमांड पोस्ट एक्सरसाइज (सीपीएक्स) और एक फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (एफटीएक्स) और एक वैलिडेशन एक्सरसाइज शामिल होगी।
- वैलिडेशन एक्सरसाइज 14 और 15 अक्टूबर 2023 को दरंगा फील्ड फायरिंग रेंज, असम में किया जाएगा।
- सम्प्रीति भारत और बांग्लादेश के बीच एक वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
- इसका आयोजन बारी-बारी से दोनों देशों द्वारा किया जाता है। इसकी शुरुआत 2009 में असम के जोरहाट में हुई थी। सम्प्रीति-XI सम्प्रीति का 11वां संस्करण है।
error: Content is protected !!