Sat. May 9th, 2026

40 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रीस के पीएम ने द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीस के पीएम किरियाकोस मित्सोटाकिस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के बाद प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ग्रीस और भारत दुनिया की दो पुरातन सभ्यताओं, दो पुरातन लोकतांत्रिक विचारधाराओं और दो पुरातन व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के बीच एक स्वाभाविक मेल है। हमारे रिश्ते की बुनियाद प्राचीन और मजबूत है।

आतंकवाद-साइबर सुरक्षा तथा कृषि के क्षेत्र में आपसी सहयोग

  • पीएम मोदी और ग्रीस के पीएम ने कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में, दोनों देश सैन्य संबंधों के साथ-साथ रक्षा उद्योग को सशक्त बनाने पर सहमत हुए हैं।
  • आतंकवाद और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग पर सहमति।

द्विपक्षीय व्यापार तेजी से बढ़ रहा है

  • हमने 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का निर्णय लिया है।
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 40 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस आए हैं। इसलिए, ग्रीक पीएम और मैंने भारत-ग्रीस संबंधों को रणनीतिक स्तर पर ले जाने का फैसला किया है।
  • रक्षा और सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा, नई और उभरती प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास के क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाने एवं अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का निर्णय लिया है।

अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर ग्रीस का सहयोग

  • कुशल प्रवासन को आसान बनाने के लिए, जल्द ही एक प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौता करने का निर्णय लिया गया है।
  • ग्रीस ने भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और निवेश समझौते के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।
  • यूक्रेन मुद्दे पर दोनों देशों ने कूटनीति और बातचीत का समर्थन किया है।
  • संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर ग्रीस के सहयोग के लिए भारतीय प्रधानमंत्री ने  ग्रीक के पीएम को धन्यवाद दिया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रीस के पीएम ने द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। 
  • इसके लिए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे सम्मानित करने के लिए हेलेनिक गणराज्य के लोगों और राष्ट्रपति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैंने 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से इसे स्वीकार किया और आभार व्यक्त किया।

ग्रीस का परिचय

  • ग्रीस दक्षिण-पूर्वी यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग पर स्थित एक देश है , जिसकी सीमा दक्षिण में भूमध्य सागर और पश्चिम में आयोनियन सागर से लगती है।
  • ग्रीस की सीमा अल्बानिया , बुल्गारिया , तुर्की , मैसेडोनिया गणराज्य से लगती है तथा यह साइप्रस , मिस्र , इटली और लीबिया के साथ समुद्री सीमाएँ साझा करती है।
  • ग्रीस कई द्वीपों का समूह है। क्षेत्रफल के हिसाब से इसके दस सबसे बड़े द्वीप क्रेते, यूबोइया, लेस्बोस, रोड्स, चियोस, सेफालोनिया, कोर्फू, लेमनोस, समोस और नक्सोस हैं।
  • सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप क्रेते, यूबोइया, रोड्स, कोर्फू, लेस्बोस, चियोस, केफालोनिया और जकीन्थोस हैं।
  • ग्रीस का क्षेत्रफल 132,000 वर्ग किमी है , जो इसे यूनाइटेड किंगडम के आधे से थोड़ा बड़ा या अमेरिकी राज्य अलबामा से थोड़ा छोटा बनाता है ।
  • देश की जनसंख्या लगभग 11.5 मिलियन (2016 में) हैं। सबसे बड़ा शहर और राष्ट्रीय राजधानी एथेंस है।
  • भाषा : यहाँ बोली जाने वाली भाषाएँ ग्रीक (आधिकारिक) और तुर्की हैं (मुख्य रूप से पश्चिमी थ्रेस में अल्पसंख्यक तुर्कों द्वारा बोली जाती है)।
  • ग्रीस में ओलम्पास पर्वत की सबसे ऊंची चोटी मायटिकास 2 917 मीटर (9 570 फीट)है ।

Login

error: Content is protected !!