Mon. Jun 22nd, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 30.12.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) ने "400 मिलियन ड्रीम्स!" शीर्षक से एक कार्यपत्र जारी किया है।
2.जिसमें वर्ष 2011 से घरेलू प्रवास में आई 8% की गिरावट पर प्रकाश डाला गया है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. वर्ष 1924 के बेलगाम कॉन्ग्रेस अधिवेशन की शताब्दी का आयोजन 26-27 दिसंबर 2024 को कर्नाटक के बेलगाम में किया गया।
2. यह आयोजन बेलगाम में ऐतिहासिक 39वें अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस अधिवेशन की महात्मा गांधी की अध्यक्षता के स्मरण में होता है, जहाँ उन्होंने कॉन्ग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक संरचना में प्रमुख योगदान दिया था।
3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए बेलगावी में विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार रुपए की वास्तविक प्रभावी विनिमय दर अक्तूबर 2024 में 107.20 से नवंबर 2024 में 108.14 तक पहुँच गई।
2. 100 से अधिक REER का अर्थ है आधार वर्ष (वर्ष 2015-16) की तुलना में अधिक मूल्यांकन जिससे निर्यात प्रतिस्पर्द्धात्मकता कम हो जाती है, जबकि 100 से कम का मान न्यूनतम मूल्यांकन को दर्शाता है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत के समुद्री क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन के लिए और आईपीए ने एनईजीडी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2. इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य भारत के समुद्री क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देना है।
3. इसके लिए, एनईजीडी की तकनीकी विशेषज्ञता को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समुद्री क्षेत्र (बंदरगाह, शिपिंग, आदि) और लॉजिस्टिक्स उद्योगों में आईपीए की गहरी अंतर्दृष्टि के साथ एकीकृत किया जाएगा।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. एक नए शोध से डेनाली फॉल्ट की उत्पत्ति का पता चला है, जो एक विवर्तनिक सीमा है जिससे अलास्का में डेनाली पर्वत (जो उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत है) का निर्माण हुआ।
2. डेनाली फॉल्ट का निर्माण 72 मिलियन से 56 मिलियन वर्ष पूर्व रैंगेलिया कम्पोज़िट टेरेन नामक महासागरीय प्लेट के उत्तरी अमेरिकी प्लेट से टकराव के कारण हुआ था।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!