Sun. Jun 28th, 2026
  • भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 20 दिसंबर 2024 को 500 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह ऋण भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं के अनुरूप हरित और संधारणीय अवसंरचना परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए हस्ताक्षरित किया गया है।
  • एशियाई विकास बैंक ऋण इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (IIFCL) को दिया जाएगा।
  • भारत सरकार के लिए वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की संयुक्त सचिव सुश्री जूही मुखर्जी और एडीबी के लिए कंट्री डायरेक्टर मियो ओका ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में पर्यावरणीय रूप से संधारणीय विकास के वित्तपोषण पर हस्ताक्षर किए।
  • इस परियोजना से इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में सर्वोत्तम प्रथाओं और हरित प्रथाओं को शामिल करने की आईआईएफसीएल की संस्थागत क्षमता मजबूत होगी।
  • परियोजनाओं की संधारणीयता रेटिंग का मूल्यांकन करने के लिए एक संधारणीयता इकाई, पर्यावरणीय संधारणीयता ढांचा और स्कोरिंग प्रणाली भी तैयार की जाएगी।

Login

error: Content is protected !!