Fri. Aug 7th, 2026
  • राष्ट्रीय तानसेन सम्मान सुप्रसिद्ध तबला वादक पं. स्वप्न चौधरी को प्रदान किया गया।
  • 18 दिसंबर को मध्य प्रदेश की संगीत राजधानी ग्वालियर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध तानसेन समारोह में राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार एवं राजा मानसिंह तोमर पुरस्कार प्रदान किए गए।
  • वर्ष 2023 का “राष्ट्रीय तानसेन सम्मान” भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुप्रसिद्ध तबला वादक कोलकाता के पं. स्वप्न चौधरी को प्रदान किया गया।
  • राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार समारोह में 5 लाख रुपए की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल-श्रीफल प्रदान किए गए।
  • संगीत सम्राट तानसेन के सम्मान में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित यह पुरस्कार भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है।
  • वर्ष 2023 का “राजा मानसिंह तोमर सम्मान” इंदौर की संस्था सानंद न्यास को प्रदान किया गया।
  • यह संस्था पिछले 35 वर्षों से इंदौर में शास्त्रीय संगीत, नाटक एवं सांस्कृतिक समारोहों के क्षेत्र में कार्य कर रही है।

Login

error: Content is protected !!