Mon. Jun 22nd, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 17.12.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत दुनिया का पहला देश है जिसने “ग्रीन स्टील” के लिए टैक्सोनॉमी (परिभाषा और मानक) निर्धारित की है।
2. यह स्टील सेक्टर में डिकार्बोनाइजेशन (कार्बन उत्सर्जन में कमी) की दिशा में भारत की बड़ी उपलब्धि है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498A के दुरुपयोग पर चिंता जताई , जो विवाहित महिलाओं के खिलाफ उनके पतियों और ससुराल वालों द्वारा क्रूरता को दंडित करती है।
2. भारतीय दंड संहिता की धारा 498A महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रावधान है, खासकर वैवाहिक संबंधों में।
3. 1983 में इस धारा को पेश किया गया था, जो घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता जैसे गंभीर मुद्दों को संबोधित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन द्वारा वर्ष 2024 के आर्कटिक रिपोर्ट कार्ड शीर्षक से हाल ही में जारी रिपोर्ट से ज्ञात होता है कि आर्कटिक, जो कभी एक प्रमुख कार्बन सिंक था, अब जलवायु-प्रेरित ऊष्मा के कारण कार्बन का स्रोत बन रहा है।
2. NOAA, अमेरिका की एक संघीय एजेंसी है, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय परिवर्तनों को समझना और पूर्वानुमान लगाना, तटीय एवं सागरीय संसाधनों का प्रबंधन करना तथा सूचित निर्णय लेने में सहायता करना है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. डी. गुकेश सिंगापुर में आयोजित FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप,2024 में चीन के डिंग लिरेन (2023 विश्व शतरंज चैंपियन) को हराकर 18 वर्ष की उम्र में सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व चैंपियन बने
2. गुकेश, विश्व चैम्पियनशिप के सबसे युवा हैं, वे इतिहास में तीसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर और 2750 FIDE रेटिंग हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं ।
3. गुकेश, FIDE विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले दूसरे भारतीय ग्रैंडमास्टर हैं, उनसे पहले विश्वनाथन आनंद थे
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. मोरक्को के रबात में आयोजित भारत-मोरक्को रक्षा उद्योग संगोष्ठी में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
2. जिसमें मोरक्को ने अपने देश में भारतीय कंपनियों के लिये लाभदायक, नौकरशाही से पूर्णतः मुक्त परिवेश का प्रस्ताव किया।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!