तेलंगाना सरकार भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के साथ उद्योगों पर एक संयुक्त सलाहकार समिति के गठन और वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC), आईटी और उद्योगों पर नई नीतियों को लागू करने पर विचार कर रही है।इस समिति का उद्देश्य राज्य में औद्योगिक चुनौतियों का समाधान करना है।
जीसीसी नीति
- तेलंगाना सरकार जल्द ही ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) के लिए एक नई नीति जारी करेगी। इस नीति का उद्देश्य हैदराबाद को वैश्विक कंपनियों के लिए प्रमुख स्थान के रूप में स्थापित करना।
मुख्य उद्देश्य
- हैदराबाद को वैश्विक कंपनियों के लिए आकर्षक केंद्र बनाना।
- जीवन विज्ञान (Life Sciences) और बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, और बीमा (BFSI) जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देना।
फायदे
- अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करने के लिए राज्य की संभावनाओं को बढ़ावा देना।
- उद्योगों में निवेश और नवाचार को बढ़ावा देना।
नई नीतियां
- जीसीसी नीति के साथ-साथ नई आईटी और उद्योग नीतियां भी तैयार की जा रही हैं।
- ये नीतियां राज्य के औद्योगिक परिदृश्य की बदलती जरूरतों को पूरा करेंगी।
संयुक्त सलाहकार समिति का गठन
समिति की संरचना
- इसमें उद्योगों के विशेष मुख्य सचिव और CII के नेता शामिल होंगे।
- प्रेरणा: यह समिति केरल के सफल मॉडल पर आधारित होगी।
उद्देश्य
- औद्योगिक मुद्दों का प्रभावी समाधान करना।
- उद्योगों के विकास में सहयोग बढ़ाना।
सरकार की नई पहलें
- एमएसएमई नीति: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSMEs) के लिए नई नीति लागू।
- यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी: सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी की स्थापना।
- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग पर ध्यान: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा।
| तेलंगाना तेलंगाना, भारत का 29वां राज्य, 2 जून 2014 को औपचारिक रूप से स्थापित हुआ। यह राज्य आंध्र प्रदेश से विभाजित होकर बना है। ‘तेलंगाना‘ शब्द का अर्थ है ‘तेलुगूभाषियों की भूमि‘। यह क्षेत्र पहले स्वतंत्र भारत के हैदराबाद रियासत का हिस्सा था, जो 17 सितंबर 1948 को भारत में विलय हुआ। राज्य निर्माण का संघर्ष अलग तेलंगाना राज्य बनाने के लिए लंबे समय तक आंदोलन और प्रयास किए गए।18 फरवरी 2014 को तेलंगाना विधेयक लोकसभा में पारित हुआ और 20 फरवरी 2014 को राज्यसभा से भी मंजूरी मिली।राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद, तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बन गया।संयुक्त राजधानी: हैदराबाद को 10 वर्षों के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी घोषित किया गया। जनसंख्या और भाषा धार्मिक जनसंख्या: 84% हिन्दू4% मुस्लिम2% सिक्ख, ईसाई और अन्य धर्मों के अनुयायी। भाषाई विविधता 76% लोग तेलुगू बोलते हैं।12% लोग उर्दू और शेष 12% अन्य भाषाएं बोलते हैं। वर्तमान नेतृत्व मुख्यमंत्री: अनमुला रेवंत रेड्डी (पदभार: 7 दिसंबर 2023)राज्यपाल: श्री जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना का महत्व तेलंगाना, भारत का एक प्रमुख सांस्कृतिक, आर्थिक और भाषाई विविधता वाला राज्य है।यह राज्य अपने ऐतिहासिक स्मारकों, चारमीनार, गोलकोंडा किला और रामोजी फिल्म सिटी जैसे स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।हैदराबाद, राज्य की राजधानी, आईटी और फार्मा उद्योगों का प्रमुख केंद्र है। |
