विश्व दर्शन दिवस हर वर्ष नवंबर माह के तीसरे गुरुवार को मनाया जाता है।
इस वर्ष विश्व दर्शन दिवस 21 नवंबर को मनाया गया।
यह यूनेस्को द्वारा घोषित एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। इसे पहली बार 21 नवंबर 2002 को मनाया गया था।
इस दिवस का मुख्य उद्देश्य दार्शनिक विश्लेषण, अनुसंधान और प्रमुख समकालीन मुद्दों के अध्ययन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
दर्शनशास्त्र एक प्रेरणादायक अनुशासन होने के साथ-साथ एक दैनिक अभ्यास भी है जो समाज को बदल सकता है।
इस अवसर पर यूनेस्को के साझेदारों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया- दार्शनिक संवाद, वाद-विवाद, सम्मेलन, कार्यशालाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रस्तुतियां।
दर्शनशास्त्र अस्तित्व, ज्ञान, सत्य और नैतिकता की प्रकृति का अध्ययन है।