Tue. Jun 23rd, 2026

73वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 17 नवंबर को समाप्त हुई, जिसमें 21 वर्षीय विक्टोरिया क्जेयर थेइलविग ने डेनमार्क के लिए ताज जीता। यह पहली बार है जब किसी डेनिश प्रतियोगी ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है।प्रतियोगिता में 130 कंटेस्टेंट्स ने 125 देशों से हिस्सा लिया था।भारत की रिया सिंघा टॉप 12 में जगह नहीं बना पाईं।रिया सिंह इससे पहले इसी साल मिस यूनिवर्स इंडिया ब्यूटी पेजेंट की भी विजेता रहीं थीं।

आयोजन: मेक्सिको

संस्करण: 73 वीं

विजेता: क्जेयर थेइलविग

73वीं मिस यूनिवर्स मिस यूनिवर्स 2024: शीर्ष 5 फाइनलिस्ट

  • मेक्सिको में आयोजित 73वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शीर्ष 5 फाइनलिस्टों की घोषणा की गई। ये देश मेक्सिको, नाइजीरिया, थाईलैंड, वेनेजुएला, और डेनमार्क थे।

विक्टोरिया केया थीलविग कौन हैं?

  • विक्टोरिया केया थीलविग का जन्म 2003 में डेनमार्क के हेरलेव क्षेत्र में हुआ।
  • वह कोपेनहेगन के एक शांत उपनगर में पली-बढ़ीं।
  • उन्होंने लिंग्बी हैंडल्सजिम्नैजियम से व्यवसाय और विपणन में बैचलर्स की डिग्री प्राप्त की।
  • विक्टोरिया एक पेशेवर डांसर भी हैं।

पेजेंट्री करियर

  • विक्टोरिया ने 2021 में पहली बार मिस डेनमार्क प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
  • 32 प्रतियोगियों के बीच वह तीसरे स्थान पर रहीं।
  • इसके बावजूद उन्हें मिस ग्रैंड डेनमार्क का खिताब दिया गया।
  • विक्टोरिया ने इंडोनेशिया में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2022 में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।
  • 67 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने 19 साल की उम्र में यह खिताब जीता।
  • इसके बाद उन्हें मिस यूनिवर्स में डेनमार्क का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता

  • मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता हर साल होने वाली एक अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसे “बिग फोर” अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में गिना जाता है, जिनमें मिस वर्ल्ड, मिस इंटरनेशनल, और मिस अर्थ भी शामिल हैं।

आयोजनकर्ता

  • यह प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन (MUO) द्वारा आयोजित की जाती है, जो विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और धर्मों का सम्मान करती है।

महिलाओं के लिए मंच

  • यह महिलाओं को अपनी कहानियां साझा करने और समाज में सकारात्मक प्रभाव डालने का एक सुरक्षित और सशक्त मंच प्रदान करती है।

उद्देश्य

  • यह प्रतियोगिता केवल शारीरिक सुंदरता पर नहीं, बल्कि महिलाओं की बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी पर भी जोर देती है।

पहली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता कब हुई

  • पहली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 1952 में हुई थी।

इसे लेकर कुछ मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

सौंदर्य प्रतियोगिताओं का इतिहास

  • सौंदर्य प्रतियोगिताएं लंबे समय से होती आ रही हैं, लेकिन 1900 के दशक में अमेरिका में औपचारिक और बड़े पैमाने पर ऐसी प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।

मिस यूनिवर्स की शुरुआत

  • मिस यूनिवर्स की शुरुआत मिस अमेरिका और उसके स्पॉन्सर पैसिफिक निटिंग मिल्स के बीच हुए विवाद से हुई।

विवाद की वजह

  • 1951 में मिस अमेरिका विजेता योलांडे बेटबीज ने धार्मिक मान्यताओं के कारण स्विमसूट पहनकर फोटो खिंचवाने से मना कर दिया।

नया रास्ता

  • पैसिफिक निटिंग मिल्स ने इस घटना के बाद मिस अमेरिका को स्पॉन्सर करना बंद कर दिया और 1952 में नई प्रतियोगिताएं मिस यूनिवर्स और मिस यूएसए की स्पॉन्सरशिप शुरू की।

Login

error: Content is protected !!