Tue. Jun 23rd, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू द्वारा देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर‘ से सम्मानित किया गया।

मुख्य बिंदु

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ प्रदान किया गया। नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू ने सम्मानित किया।
  • इससे पहले 1969 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को इस सम्मान से नवाजा गया था।
  • पीएम मोदी ने यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों और भारत-नाइजीरिया की मित्रता को समर्पित किया। उन्होंने नाइजीरिया सरकार और जनता का आभार व्यक्त किया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में नाइजीरियाई राष्ट्रपति के साथ बैठक की।
  • द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
  • पीएम मोदी ने नाइजीरिया में रह रहे 60,000 से अधिक भारतीयों को दोनों देशों के बीच मजबूत कड़ी बताया।
  • उन्होंने भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए नाइजीरिया का धन्यवाद किया।
  • सम्मान समारोह के बाद पीएम मोदी ने भारतीय डायसपोरा को संबोधित किया।

ऑर्डर ऑफ नाइजर

  • 1963 में ऑर्डर ऑफ़ द नाइजर ( ओओएन ) को नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार स्थापित किया गया। यह देश के सर्वोच्च ऑर्डर ऑफ़ द फ़ेडरल रिपब्लिक से कनिष्ठ है।

भारत के लिए नाइजीरिया का दौरा अहम है क्योंकि:

  • पहली यात्रा: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1962 में नाइजीरिया का दौरा किया था।
  • रणनीतिक साझेदारी: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय में भारत और नाइजीरिया के संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा मिला।
  • ऊर्जा की अहमियत: नाइजीरिया का विशाल तेल और गैस भंडार भारत की ऊर्जा जरूरतों पूरा करता है।
  • वृद्धि होते व्यापारिक संबंध: 2023-24 में दोनों देशों के बीच 2 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हुआ।
  • भारतीय समुदाय: नाइजीरिया में करीब 60,000 भारतीय हैं, जो पश्चिम अफ्रीका में भारतीय प्रवासियों का सबसे बड़ा केंद्र हैं।
  • निवेश बढ़ते क्षेत्र: भारत का अफ्रीका में निवेश खासकर ऊर्जा, खनन, फार्मास्यूटिकल्स और सूचना प्रौद्योगिकी में बढ़ रहा है।

भारत और नाइजीरिया के बीच ट्रेड में गिरावट

  • 2023-24 में ट्रेड: भारत और नाइजीरिया का ट्रेड वित्त वर्ष 2023-24 में 7.89 बिलियन डॉलर रहा।
  • पिछला वर्ष (2022-23): यह ट्रेड 11.8 अरब डॉलर था।
  • 2021-22 में ट्रेड: दोनों देशों के बीच ट्रेड 15 बिलियन डॉलर तक पहुंचा था।
  • गिरावट: पिछले दो वर्षों में ट्रेड में लगभग 47% की गिरावट आई है।
  • 2020-21 में ट्रेड: भारत और नाइजीरिया के बीच ट्रेड 8.80 बिलियन डॉलर था, जिसमें अगले साल 66% का इजाफा हुआ था।

नाइजीरिया के बारे में

  • स्थान: नाइजीरिया अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित है और इसे “अफ्रीका का दैत्य” कहा जाता है।

सीमाएँ

  • उत्तर: नाइजर
  • पूर्व: चाड और कैमरून
  • दक्षिण: गिनी की खाड़ी (अटलांटिक महासागर)
  • पश्चिम: बेनिन
  • स्वतंत्रता: नाइजीरिया ने 1960 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
  • क्षेत्रफल: नाइजीरिया का क्षेत्रफल लगभग 24 लाख वर्ग किलोमीटर है।
  • जनसंख्या: नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है।
  • राजधानी: अबुजा
  • भाषा: अंग्रेजी आधिकारिक भाषा है, लेकिन यहाँ पर हौसा, योरुबा, इग्बो और इजाव जैसी स्थानीय भाषाएँ भी बोली जाती हैं।

मुद्रा: नाइरा (NGN)

  • राष्ट्रपति: नाइजीरिया के वर्तमान राष्ट्रपति, श्री Bola Ahmed Tinubu (H.E. Mr. Bola Ahmed Tinubu) हैं।
  • भौगोलिक विविधता: नाइजीरिया में विभिन्न प्रकार की जलवायु पाई जाती है, जो शुष्क से लेकर उमस भरी समृद्ध उष्णकटिबंधीय तक होती है।

जलविकास

  • प्रमुख बेसिन: नाइजर-बेनी, लेक चाड और गिनी की खाड़ी
  • प्रमुख नदियाँ: नाइजर नदी (जिससे देश का नाम पड़ा) और इसकी सबसे बड़ी सहायक नदी बेनी नदी।
  • पहाड़ी श्रृंखला: कैमरून हाइलैंड्स।
  • प्राकृतिक संसाधन: नाइजीरिया में विशाल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के भंडार हैं।

Login

error: Content is protected !!