0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 19.11.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू द्वारा देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर‘ से सम्मानित किया गया। 2. इससे पहले 1959 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को इस सम्मान से नवाजा गया था। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: मुख्य बिंदु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू द्वारा देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर‘ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ प्रदान किया गया। नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू ने सम्मानित किया। इससे पहले 1969 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को इस सम्मान से नवाजा गया था। पीएम मोदी ने यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों और भारत-नाइजीरिया की मित्रता को समर्पित किया। उन्होंने नाइजीरिया सरकार और जनता का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में नाइजीरियाई राष्ट्रपति के साथ बैठक की। द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने नाइजीरिया में रह रहे 60,000 से अधिक भारतीयों को दोनों देशों के बीच मजबूत कड़ी बताया। उन्होंने भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए नाइजीरिया का धन्यवाद किया। सम्मान समारोह के बाद पीएम मोदी ने भारतीय डायसपोरा को संबोधित किया। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2. ओडिशा के तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से इसे लॉन्च किया गया, और फ्लाइट ट्रेजेक्टरी की ट्रैकिंग के बाद परीक्षण को सफल घोषित किया गया। 3. इसकी रफ्तार 4200 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो साउंड की स्पीड से 5 गुना तेज है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ओडिशा के तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से इसे लॉन्च किया गया, और फ्लाइट ट्रेजेक्टरी की ट्रैकिंग के बाद परीक्षण को सफल घोषित किया गया। मुख्य बिंदु DRDO ने लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। लॉन्चिंग ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से की गई। मिसाइल की रेंज 1500 किलोमीटर से अधिक है। इसकी रफ्तार 6200 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो साउंड की स्पीड से 5 गुना तेज है। यह मिसाइल हवा, पानी और जमीन से दुश्मन पर हमला करने में सक्षम है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह भारत को चुनिंदा देशों के समूह में शामिल करता है। यह परीक्षण भारत की रक्षा क्षमताओं और सैन्य तकनीक में बड़ी उपलब्धि को दर्शाता है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत ने हाल ही में गाइडेड पिनाका वेपन सिस्टम का सफल परीक्षण किया है, जो एक स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। 2. यह सिस्टम 44 सेकंड में 12 रॉकेट दाग सकता है, यानी हर 4 सेकंड में एक रॉकेट। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत ने हाल ही में गाइडेड पिनाका वेपन सिस्टम का सफल परीक्षण किया है, जो एक स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। मुख्य बिंदु भारत ने गाइडेड पिनाका वेपन सिस्टम का सफल परीक्षण किया, जो स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया गया। सिस्टम की मारक क्षमता, सटीकता और कई लक्ष्यों पर हमला करने की क्षमता का परीक्षण किया गया। यह सिस्टम 44 सेकंड में 12 रॉकेट दाग सकता है, यानी हर 4 सेकंड में एक रॉकेट। परीक्षण तीन अलग-अलग जगहों पर किया गया, जिसमें कुल 24 रॉकेट दागे गए, जो अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदने में कामयाब रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO और सेना को बधाई दी और इसे सेना की ताकत बढ़ाने वाला कदम बताया। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. हाल ही में 15 और 16 नवंबर को नई दिल्ली में प्रथम बोडोलैंड महोत्सव का आयोजन किया गया। 2. इस महोत्सव का विषय ‘समृद्ध भारत के लिये शांति और सद्भाव’ था। 3. उद्देश्य: इसके तहत बोडो समुदाय के साथ बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के अन्य समुदायों की समृद्ध संस्कृति, भाषा, शिक्षा और विरासत पर प्रकाश डाला गया। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: हाल ही में 15 और 16 नवंबर को नई दिल्ली में प्रथम बोडोलैंड महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का विषय ‘समृद्ध भारत के लिये शांति और सद्भाव’ था। उद्देश्य: इसके तहत बोडो समुदाय के साथ बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (Bodoland Territorial Region- BTR) के अन्य समुदायों की समृद्ध संस्कृति, भाषा, शिक्षा और विरासत पर प्रकाश डाला गया। ऐतिहासिक महत्त्व: इसके तहत बोडो शांति समझौते (2020) के बाद इस क्षेत्र की स्थिरता पर प्रकाश डाला गया। बोडो समुदाय: बोडो असम की अधिसूचित अनुसूचित जनजातियों में सबसे बड़ा समुदाय है, जिसकी राज्य की आबादी में लगभग 5-6% की हिस्सेदारी है। 1980 के दशक के अंत में बोडो समुदाय ने अपने लिये अलग राज्य की मांग को लेकर एक जन आंदोलन शुरू किया। BTR: बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र असम में एक स्वायत्त क्षेत्र है जिसमें चार ज़िले (कोकराझार, चिरांग, बक्सा और उदलगुरी) शामिल हैं। इसको एक निर्वाचित निकाय द्वारा प्रशासित किया जाता है जिसे बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद के नाम से जाना जाता है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सराय काले खां चौक का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा चौक कर दिया गया। 2. उन्होंने बांसडा के प्रवेश द्वार पर बिरसा मुंडा की 20 फुट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया और 30 एकड़ के स्थल के जीर्णोद्धार के लिए किए गए प्रयास की सराहना की, जो अब पक्षी अभयारण्य के रूप में कार्य करता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: 15 नवंबर को, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बांसड़ा में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में सराय काले खां चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया। उन्होंने बांसडा के प्रवेश द्वार पर बिरसा मुंडा की 20 फुट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया और 30 एकड़ के स्थल के जीर्णोद्धार के लिए किए गए प्रयास की सराहना की, जो अब पक्षी अभयारण्य के रूप में कार्य करता है। शाह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आदिवासी नेताओं के सम्मान में देश भर में 20 संग्रहालय बनाने की योजना 2015 में बनाई गई थी, जिनमें से तीन चालू हो चुके हैं और बाकी को 2026 तक पूरा करने की योजना है। श्री बिरसा मुंडा को देश भर के आदिवासी समुदाय भगवान के रूप में पूजते हैं। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश औपनिवेशिक व्यवस्था की शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और ब्रिटिश दमन के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया। 15 नवंबर को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की याद में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 19.11.2024 ALL EXAM QUIZ 20.11.2024