Mon. Jun 22nd, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 15.11.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वैश्विक क्षय रोग (टीबी) रिपोर्ट, 2024 जारी किया है।
2. वर्ष 2024 में, दुनिया की 99% से अधिक आबादी और टीबी के मामलों वाले 293 देशों और क्षेत्रों ने डाटा की रिपोर्ट की है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने ‘स्टेट ऑफ़ फ़ूड एंड एग्रीकल्चर 2024’ (SOFA 2024) जारी किया है।
2. यह संयुक्त राष्ट्र के FAO द्वारा प्रकाशित एक वार्षिक प्रमुख रिपोर्ट है जो वैश्विक खाद्य और कृषि प्रणालियों को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों पर गहन विश्लेषण एवं अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।
3. SOFA 2024 खाद्य पदार्थों की वास्तविक लागत पर गहनता से चर्चा करता है, तथा कृषि खाद्य प्रणालियों को अधिक समावेशी, लचीला और सतत बनाने की आवश्यकता पर बल देता है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारतीय वैज्ञानिकों ने नैनो कोटेड म्यूरिएट ऑफ पोटाश (नैनो उर्वरक) विकसित किया है, जो उर्वरकों की पोषक तत्त्व उपयोग दक्षता (NUE) को बढ़ा सकता है।
2. नैनोक्ले-प्रबलित बाइनरी कार्बोहाइड्रेट से बनी कोटिंग अनुशंसित उर्वरक खुराक को कम कर सकती है और फसल उत्पादन को बढ़ा सकती है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. अभ्यास ऑस्ट्राहिंद (AUSINDEX) का तीसरा संस्करण नवंबर, 2024 में महाराष्ट्र के पुणे में विदेशी प्रशिक्षण नोड में शुरू हुआ।
2. इसका आयोजन भारत और ऑस्ट्रेलिया में बारी-बारी से किया जाता है। जिसका उद्देश्य संयुक्त अभियानों में सैन्य सहयोग और अंतर-संचालनशीलता को बढ़ाना है।
3. अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अध्याय सात के तहत अर्द्ध-रेगिस्तानी इलाकों में अर्द्ध-शहरी वातावरण में संयुक्त उप-पारंपरिक संचालन के संचालन में अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाकर सैन्य सहयोग को प्रोत्साहन देना है।
क्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. सामंथा हार्वे ने अपने उपन्यास ‘ऑर्बिटल’ के लिए बुकर पुरस्कार जीता।
2. सामंथा हार्वे 2017 के बाद से बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला हैं।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!