भारत के संस्कृति मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ द्वारा नई दिल्ली में प्रथम एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन (Asian Buddhist Summit- ABS) का आयोजन किया गया।
प्रथम एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन की मुख्य विशेषताएँ
- परिचय: यह एक महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है जिसका उद्देश्य एशिया भर में बौद्ध समुदाय के सामने आने वाली समकालीन चुनौतियों का समाधान करते हुए संवाद और समझ को बढ़ावा देना है।
- विषय: “एशिया को मज़बूत करने में बुद्ध धम्म की भूमिका” जो एशिया के सामूहिक, समावेशी और आध्यात्मिक विकास पर बल देता है।
| भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (Indian Council of Cultural Relations- ICCR) द्वारा वर्ष 2022 में बुद्ध भूमि वंदन यात्रा का आयोजन किया गया, जिससे जापान, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका जैसे देशों के बौद्ध विद्वानों को भारत के बौद्ध स्थलों का पता लगाने और इसकी बौद्ध विरासत के बारे में जानने मदद मिली। IBC नई दिल्ली स्थित एक बौद्ध छत्र निकाय है जो विश्व भर के बौद्धों के लिये एक साझा मंच के रूप में कार्य करता है। |
शिखर सम्मेलन के मुख्य विषय
- बौद्ध कला, वास्तुकला और विरासत: साँची स्तूप तथा अजंता गुफाओं जैसे बौद्ध स्थलों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला गया।
- बुद्ध चारिका और बुद्ध धम्म का प्रसार: बुद्ध की यात्राओं (बुद्ध चारिका) तथा भारत भर में शिक्षाओं के प्रसार में उनकी भूमिका पर केंद्रित है।
- बौद्ध अवशेषों की भूमिका और समाज में इसकी प्रासंगिकता: बुद्ध के अवशेष भक्ति तथा जागरूकता को प्रेरित करते हैं, तीर्थ पर्यटन के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन करते हैं एवं शांति व करुणा को बढ़ावा देते हैं।
- 21वीं सदी में बौद्ध साहित्य और दर्शन की भूमिका: आधुनिक दार्शनिक विमर्श में बौद्ध धर्म की स्थायी प्रासंगिकता को प्रदर्शित करता है।
- वैज्ञानिक अनुसंधान और कल्याण में बुद्ध धम्म: मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिये बौद्ध सिद्धांतों को वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ एकीकृत करता है।
- प्रदर्शनी: “भारत एशिया को जोड़ने वाला धम्म सेतु है” शीर्षक से एक विशेष प्रदर्शनी में एशिया भर में बौद्ध धर्म के प्रसार में भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
- भारत के लिये महत्त्व: यह शिखर सम्मेलन एशिया में सामूहिक, समावेशी और आध्यात्मिक विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए, भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और नेबरहुड फर्स्ट नीति के अनुरूप है।
