Mon. Jun 22nd, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 07.11.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत और अल्जीरिया ने आज द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी और रणनीतिक हितों को बढ़ावा मिलेगा।
2. सेना और अधिकारियों की उपस्थिति में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ- जनरल अनिल चौहान और पीपुल्स नेशनल आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ सईद चनेगृहा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारतीय अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र में वर्ष 2019-20 से वर्ष 2023-24 तक क्रमशः 4.6% और 4.2% की औसत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है, लेकिन इसके अनुरूप ग्रामीण मजदूरी में वृद्धि नहीं हुई है।
2. अप्रैल 2019 से अगस्त 2024 तक ग्रामीण मजदूरी 1.2% की औसत वार्षिक नॉमिनल दर (मुद्रास्फीति के समायोजन के बिना वास्तविक राशि) से बढ़ी है।
3. विशेष रूप से कृषि मजदूरी में (नॉमिनल वृद्धि 5.8% के रूप में थोड़ी अधिक थी) जो कृषि में मज़बूत मांग या श्रम गतिशीलता का संकेतक है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. प्रवर्तन निदेशालय के प्रतिनिधित्व वाले भारत को ‘एसेट रिकवरी इंटरएजेंसी नेटवर्क एशिया पैसिफिक’ की संचालन समिति में शामिल किया गया है।
2. यह ग्लोबल कैमडेन एसेट रिकवरी इंटर-एजेंसी नेटवर्क (CARIN) का सदस्य है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर स्थित माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी उद्गार हुआ।
2. यह ज्वालामुखी उद्गार इंडोनेशिया में तीव्र ज्वालामुखी गतिविधियों के बाद हुआ है, तथा हाल ही में पश्चिमी सुमात्रा में माउंट मेरापी में भी एक अन्य ज्वालामुखी उद्गार हुआ था।
3. इंडोनेशिया में लगभग 120 सक्रिय ज्वालामुखी हैं तथा माउंट लेवोटोबी, पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का एक हिस्सा है, जो लगातार भूकंपीय और ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिये जाना जाता है।
क्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. बाल्फोर घोषणा-पत्र को 107 वर्ष पूरे हुए, जो 2 नवम्बर, 1927 को जारी किया गया था।
2. बाल्फोर घोषणा-पत्र (जिसका नाम ब्रिटिश विदेश सचिव आर्थर जेम्स बाल्फोर के नाम पर रखा गया) प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सरकार द्वारा जारी किया गया एक सार्वजनिक दस्तावेज़ था।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!