मेटा ने ओपन सोर्स एआई नवाचार, अनुसंधान और विकास को आगे बढ़ाने के लिए इंडियाएआई के साथ सहयोग किया।
भारत में ओपन सोर्स एआई नवाचार, अनुसंधान एवं विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) में ‘ इंडियाएआई ‘ के साथ रणनीतिक सहयोग की घोषणा की ।
इसमें आईआईटी जोधपुर में सेंटर फॉर जेनेरेटिव एआई, सृजन की स्थापना भी शामिल है।
इसके अलावा, इसमें अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के साथ साझेदारी में ‘कौशल और क्षमता निर्माण के लिए एआई’ पहल का शुभारंभ भी शामिल है।
यह साझेदारी स्वदेशी एआई अनुप्रयोगों के विकास और एआई में कौशल विकास को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाएगी।
इसके अतिरिक्त, यह अनुसंधान क्षमताओं को भी बढ़ावा देगा जिसका उद्देश्य तकनीकी संप्रभुता सुनिश्चित करने के भारत के एआई मिशन और भारत-विशिष्ट एआई समाधानों के दृष्टिकोण में योगदान देना है।