Skip to content
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए 1000 करोड़ रुपये के उद्यम पूंजी कोष को मंजूरी दी।
- इसे भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के तत्वावधान में मंजूरी दी गई है।
- प्रस्तावित उद्यम पूंजी कोष की तैनाती अवधि कोष के संचालन की वास्तविक तिथि से पांच वर्ष तक होगी।
- औसत आवंटित राशि प्रति वर्ष 150 से 250 करोड़ रुपये हो सकती है।
- संकेतक निवेश सीमा 10 से 60 करोड़ रुपये प्रस्तावित है।
- संकेतक इक्विटी निवेश सीमा विकास चरण के लिए 10 करोड़ से 30 करोड़ रुपये और बाद के विकास चरण के लिए 30 करोड़ से 60 करोड़ रुपये हो सकती है।
- यह निधि लगभग 40 स्टार्टअप का समर्थन करेगी।
- सरकार ने अंतरिक्ष गतिविधियों में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने और उसकी देखरेख करने के लिए इन-स्पेस की स्थापना की।
error: Content is protected !!