0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 07.10.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. इकोमार्क लेबलिंग प्रणाली खाद्य, सौंदर्य प्रसाधन, साबुन और इलेक्ट्रॉनिक्स आदि श्रेणियों में पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देगी । 2. इकोमार्क लेबलिंग प्रणाली का उद्देश्य LIFE (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के सिद्धांत के अनुरूप स्थिरता और संसाधन दक्षता को बढ़ावा देना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: इकोमार्क लेबलिंग प्रणाली खाद्य, सौंदर्य प्रसाधन, साबुन और इलेक्ट्रॉनिक्स आदि श्रेणियों में पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देगी ।यह LIFE (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के सिद्धांत के अनुरूप है , जो स्थिरता और संसाधन दक्षता पर ध्यान केंद्रित करता है। इकोमार्क नियम के मुख्य बिंदु LIFE सिद्धांत इकोमार्क लेबलिंग प्रणाली का उद्देश्य LIFE (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के सिद्धांत के अनुरूप स्थिरता और संसाधन दक्षता को बढ़ावा देना है। अनुदान मानदंड उत्पाद को भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम और/या गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के तहत भारतीय मानकों के अनुरूप लाइसेंस या प्रमाण पत्र प्राप्त होना चाहिए। उत्पादों को उन नियमों में निर्धारित मानदंडों को पूरा करना होगा, जो संसाधन उपभोग और पर्यावरणीय प्रभावों के संबंध में निर्दिष्ट हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI) के परिणाम जारी किए हैं। 2. यह सर्वेक्षण उद्योगों की संरचना, विकास और उनके विभिन्न आर्थिक मापदंडों में बदलाव को समझने में मदद करता है। 3. ASI के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में रोज़गार वर्ष 2021-22 में 1.72 करोड़ से 7.5% बढ़कर वर्ष 2022-23 में 2.84 करोड़ हो गया, जो विगत 12 वर्षों में वृद्धि की उच्चतम दर है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI) के परिणाम जारी किए हैं। यह सर्वेक्षण उद्योगों की संरचना, विकास और उनके विभिन्न आर्थिक मापदंडों में बदलाव को समझने में मदद करता है। ASI रिपोर्ट 2022-23 की मुख्य विशेषताएँ विनिर्माण क्षेत्र में रोज़गार वृद्धि ASI के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में रोज़गार वर्ष 2021-22 में 1.72 करोड़ से 7.5% बढ़कर वर्ष 2022-23 में 1.84 करोड़ हो गया, जो विगत 12 वर्षों में वृद्धि की उच्चतम दर है। वर्ष 2022-23 में विनिर्माण क्षेत्र ने 13 लाख नौकरियाँ सृजित कीं, जो वित्त वर्ष 2022 की तुलना में 11 लाख से अधिक है। सकल मूल्य वर्द्धन (GVA) और उत्पादन वृद्धि विनिर्माण जीवीए में 7.3% की मज़बूत वृद्धि हुई, जो वर्ष 2022-23 में 21.97 लाख करोड़ रुपए तक पहुँच गई, यह वर्ष 2021-22 में 20.47 लाख करोड़ रुपए थी। कुल औद्योगिक इनपुट में 24.4% की वृद्धि हुई, जबकि वर्ष 2021-22 की तुलना में 2022-23 में इस क्षेत्र में उत्पादन में 21.5% की वृद्धि हुई, जो विनिर्माण गतिविधियों में महत्त्वपूर्ण उछाल को दर्शाता है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. राष्ट्रीय जैवविविधता रणनीति और कार्य योजना (NBSAP) ट्रैकर ने यह जानकारी प्रदान की है कि केवल 20% राष्ट्र COP16 से पहले अपनी जैवविविधता प्रतिबद्धताओं को पूरा कर पाए हैं। 2. राष्ट्रीय जैव विविधता रणनीति एवं कार्ययोजना (NBSAP) ट्रैकर, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) द्वारा विकसित एक नया मापक है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: राष्ट्रीय जैवविविधता रणनीति और कार्य योजना (NBSAP) ट्रैकर ने यह जानकारी प्रदान की है कि केवल 10% राष्ट्र COP16 से पहले अपनी जैवविविधता प्रतिबद्धताओं को पूरा कर पाए हैं। राष्ट्रीय जैव विविधता रणनीति एवं कार्ययोजना (NBSAP) ट्रैकर, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) द्वारा विकसित एक नया मापक है। यह वैश्विक जैवविविधता रूपरेखा ( (GBF) के लक्ष्यों के अनुरूप एनबीएसएपी तैयार करने में देशों की प्रगति की निगरानी करता है। कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा (GBF) को दिसंबर, 2022 में जैव-विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज़ की पंद्रहवीं बैठक (COP-15) के दौरान अपनाया गया था। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 56,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। 2. उन्होंने कृषि और पशुपालन क्षेत्र से संबंधित लगभग 23,300 करोड़ रुपये की विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया। 3. उन्होंने ठाणे में 12,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 56,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर थे। उन्होंने कृषि और पशुपालन क्षेत्र से संबंधित लगभग 23,300 करोड़ रुपये की विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया। उन्होंने बंजारा विरासत संग्रहालय का भी उद्घाटन किया। यह बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत को दर्शाता है। उन्होंने ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 18वीं किस्त भी जारी की। उन्होंने कृषि अवसंरचना कोष के तहत 7,500 से अधिक परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित कीं। उन्होंने मवेशियों के लिए यूनिफाइड जीनोमिक चिप और स्वदेशी सेक्स-सॉर्टेड सीमेन तकनीक भी लॉन्च की। उन्होंने महाराष्ट्र भर में 19 मेगावाट की कुल क्षमता वाले पांच सौर पार्क भी समर्पित किए। उन्होंने ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला भी रखी। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत 700 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाला चौथा देश बन गया है। 2. चीन, जापान और स्विट्जरलैंड अन्य देश हैं जिनके पास 700 बिलियन डॉलर से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत 700 बिलियन अमेरिकी डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार को पार करने वाला चौथा देश बन गया है। चीन, जापान और स्विट्जरलैंड अन्य देश हैं जिनके पास 700 बिलियन डॉलर से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार है। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 704.885 बिलियन डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। विदेशी मुद्रा भंडार में तेज वृद्धि से वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं से निपटने की भारत की क्षमता मजबूत होगी। यह अस्थिर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मुद्रा को अधिक स्थिरता भी प्रदान करेगा। भारत का स्वर्ण भंडार 2.184 बिलियन बढ़कर 65.796 बिलियन डॉलर हो गया। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 07.10.2024 ALL EXAM QUIZ 29.10.2024