0 UPSC EXAM ENGLISH QUIZ 24.10.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. 2024 ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) ने भारत में कुपोषण की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। 2. 2024 GHI रिपोर्ट के अनुसार, भारत 137 देशों में से 105वें स्थान पर है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: 2024 ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) ने भारत में कुपोषण की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। कुपोषण और खाद्य असुरक्षा की सीमा पर प्रकाश डालते हुए, रिपोर्ट कुछ चौंकाने वाले आंकड़े बताती है। विशेष रूप से, भारत में अनुमानित 200 मिलियन कुपोषित आबादी ब्राजील की पूरी आबादी के लगभग बराबर है और भारत की कुल आबादी का लगभग 14% है। 2024 GHI रिपोर्ट के अनुसार, भारत 127 देशों में से 105वें स्थान पर है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। कंसर्न वर्ल्डवाइड एक अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठन है जो विश्व के सबसे गरीब देशों में गरीबी को दूर और पीड़ा को कम करने पर केंद्रित है। वेल्टहंगरहिल्फ़, जिसकी स्थापना वर्ष 1962 में "भूख से मुक्त अभियान" की जर्मन शाखा के रूप में की गई थी, जर्मनी में स्थित एक निजी सहायता संगठन है। वैश्विक भुखमरी सूचकांक वैश्विक भुखमरी सूचकांक (GHI) एक समकक्ष समीक्षा वाला सूचकांक है, जो कंसर्न वर्ल्डवाइड और वेल्टहंगरहिल्फ द्वारा वार्षिक आधार पर प्रकाशित की किया जाता है। GHI एक ऐसा उपकरण है जिसे वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भुखमरी को व्यापक रूप से मापने और ट्रैक करने के लिये डिज़ाइन किया गया है, जो समय के साथ भुखमरी के कई आयामों को दर्शाता है। GHI स्कोर की गणना 100-बिंदु पैमाने पर की जाती है, जो भुखमरी को दर्शाता है - 0 सबसे अच्छा स्कोर है (जिसका अर्थ है भुखमरी नहीं है) और 100 सबसे खराब स्कोर है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. शोधकर्त्ताओं ने पाइरोसिस्टिस नोक्टिलुका (जो एक विशिष्ट बायोल्यूमिनसेंट फाइटोप्लैंकटन प्रजाति है, जो अपने प्रवास के दौरान अपने आकार को बढ़ाने में सक्षम है) के वर्टिकल माइग्रेशन का अध्ययन किया। 2. यह प्रजाति अपने मूल आकार (कुछ सौ माइक्रोन) से छह गुना तक हो सकती है, जिससे इसकी उत्प्लावन क्षमता बढ़ती है। 3. कई प्लवक समुद्र की ठंडी धाराओं एवं गहराइयों से सतह तक आते हैं और फिर वापस चले जाते हैं, जिसे वर्टिकल माइग्रेशन कहा जाता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: शोधकर्त्ताओं ने पाइरोसिस्टिस नोक्टिलुका (जो एक विशिष्ट बायोल्यूमिनसेंट फाइटोप्लैंकटन प्रजाति है, जो अपने प्रवास के दौरान अपने आकार को बढ़ाने में सक्षम है) के वर्टिकल माइग्रेशन का अध्ययन किया। यह प्रजाति अपने मूल आकार (कुछ सौ माइक्रोन) से छह गुना तक हो सकती है, जिससे इसकी उत्प्लावन क्षमता बढ़ती है। फाइटोप्लैंकटन के वर्टिकल माइग्रेशन से संबंधित प्रमुख तथ्य वर्टिकल माइग्रेशन: कई प्लवक समुद्र की ठंडी धाराओं एवं गहराइयों से सतह तक आते हैं और फिर वापस चले जाते हैं, जिसे वर्टिकल माइग्रेशन कहा जाता है।एककोशिकीय फाइटोप्लैंकटन का माइग्रेशन तंत्र (विशेष रूप से बिना तैरने वाले उपांग वाले फाइटोप्लैंकटन) अभी भी काफी हद तक अस्पष्ट है। फाइटोप्लैंकटन की घनत्व गतिशीलता: फाइटोप्लैंकटन आमतौर पर समुद्री जल की तुलना में 5% से 10% तक अधिक घनत्व वाले होते हैं, जिससे प्रकाश संश्लेषण के लिये सतह के पास बने रहने की उनकी क्षमता प्रभावित होती है।पाइरोसिस्टिस नोक्टिलुका कोशिकाएँ छोटी पनडुब्बियों की तरह व्यवहार करती हैं जो अपने घनत्व को नियंत्रित करने के साथ समुद्र की सतह पर अपनी स्थिति निर्धारित करने में सक्षम होती हैं। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सभी अंशधारकों और उनके परिवार के सदस्यों को कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा (EDLI) योजना का लाभ अगली सूचना तक देने का फैसला किया है। 2. EDLI योजना 1966 में सरकार द्वारा शुरू की गई थी। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सभी अंशधारकों और उनके परिवार के सदस्यों को कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा (EDLI) योजना का लाभ अगली सूचना तक देने का फैसला किया है। EDLI योजना का परिचय शुरुआत: EDLI योजना 1976 में सरकार द्वारा शुरू की गई थी। उद्देश्य: यह योजना उन निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने के लिए बनाई गई थी जिनके लिए नियोक्ता द्वारा जीवन बीमा कवर नहीं दिया जाता। प्रबंधन: EDLI योजना का प्रबंधन और प्रशासन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा किया जाता है। सदस्यता: इस योजना में वे सभी संगठन शामिल होते हैं जो कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के तहत पंजीकृत हैं। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के महानिदेशक ने तीसरे Hand-in-Hand निवेश फोरम का उद्घाटन किया हैं। 2. Hand-in-Hand पहल 2017 में खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा शुरू की गई थी। 3. इसका उद्देश्य उन देशों और क्षेत्रों की मदद करना है जहां गरीबी, भुखमरी और असमानताएँ सबसे अधिक हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के महानिदेशक ने तीसरे Hand-in-Hand निवेश फोरम का उद्घाटन किया हैं। Hand-in-Hand पहल 2019 में खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा शुरू की गई थी। उद्देश्य: इसका उद्देश्य उन देशों और क्षेत्रों की मदद करना है जहां गरीबी, भुखमरी और असमानताएँ सबसे अधिक हैं। यह पहल कृषि-खाद्य प्रणालियों के रूपांतरण के माध्यम से गरीबी उन्मूलन, भुखमरी को समाप्त करना, और असमानताओं को कम करने का प्रयास करती है। लक्ष्य: इस पहल का लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) में योगदान देना है, विशेष रूप से: SDG 1: गरीबी उन्मूलन, SDG 2: भुखमरी और कुपोषण का उन्मूलन, SDG 10: असमानताओं को कम करना। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. स्विट्ज़रलैंड यूरोपीय वायु रक्षा पहल स्काई शील्ड में शामिल हो गया है। 2. स्विट्जरलैंड हवाई हमलों के खिलाफ यूरोप की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से जर्मनी के नेतृत्व वाले प्रयास में शामिल होगा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: स्विट्ज़रलैंड यूरोपीय वायु रक्षा पहल स्काई शील्ड में शामिल हो गया है। स्विट्जरलैंड हवाई हमलों के खिलाफ यूरोप की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से जर्मनी के नेतृत्व वाले प्रयास में शामिल होगा। स्विट्जरलैंड पारंपरिक रूप से एक तटस्थ देश है जिसने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद अपनी नीति में बदलाव किया है। यूरोपियन स्काई शील्ड पहल (ईएसएसआई) में शामिल होने की घोषणा पर आर्मामेंट्स चीफ उर्स लोहर ने हस्ताक्षर किए। इस परियोजना में देश संयुक्त रूप से वायु और मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदेंगे और इसे लागत दक्षता और लचीलेपन को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 2022 में, ईएसएसआई को जर्मनी द्वारा लॉन्च किया गया था, जिसका लक्ष्य बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के समय महाद्वीप को हवाई हमलों के प्रति कम संवेदनशील बनाना था। ब्रिटेन और तुर्की सहित 21 देशों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। स्विस सरकार ने अप्रैल में इस प्रयास का हिस्सा बनने का फैसला किया और अन्य सदस्यों द्वारा भी इसमें शामिल होने पर सहमति जताए जाने के बाद इस सप्ताह आधिकारिक रूप से इसमें शामिल हो गई। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 24.10.2024 ALL EXAM QUIZ 11.10.2024