केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी ने विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान विस्तार केंद्र का उद्घाटन किया।
विशाखापत्तनम में आंध्र मेडिकल टेक ज़ोन (AMTZ) परिसर में एक नए राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI) विस्तार केंद्र का उद्घाटन किया गया।
यह आंध्र प्रदेश के युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण के अधिक अवसर सृजित करने तथा रोजगार के अवसरों का विस्तार करने की सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
यह विस्तार केंद्र 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए शिल्प प्रशिक्षक प्रशिक्षण योजना (CITS) के तहत कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन (CSA) में प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
यह प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) द्वारा कार्यान्वित उन्नत व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत कंप्यूटर के विभिन्न अनुप्रयोगों पर अल्पकालिक पाठ्यक्रम भी प्रदान करेगा।
एनएसटीआई विस्तार केंद्र की स्थापना आर्थिक विकास को समर्थन देने और कार्यबल की रोज़गार क्षमता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।