Tue. Jun 23rd, 2026
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा ‘श्वेत क्रांति 2.0’ लॉन्च की गई है।
  • इसकी शुरुआत 2 लाख नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों तथा डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों के गठन एवं सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना के साथ की गई है।
  • ‘श्वेत क्रांति 2.0’ महिलाओं को सशक्त बनाने तथा कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने पर केंद्रित होगी।
  • श्वेत क्रांति 2.0 के तहत सरकार ने अगले पांच वर्षों में डेयरी सहकारी समितियों द्वारा दूध की खरीद में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है।
  • यह कार्यक्रम चार प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है – महिला किसानों को सशक्त बनाना, स्थानीय दूध उत्पादन को बढ़ाना, डेयरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना तथा डेयरी निर्यात को बढ़ावा देना।
  • राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) अपने संसाधनों से इस पहल को वित्तपोषित करेगा।
  • अमित शाह ने डेयरी किसानों के लिए रुपे किसान क्रेडिट कार्ड तथा डेयरी सहकारी समितियों में माइक्रो-एटीएम की स्थापना भी शुरुआत की।

Login

error: Content is protected !!