भारत का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में 3.6 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त में 3.65 प्रतिशत हो गई।
भारतीय रिजर्व बैंक का खुदरा मुद्रास्फीति लक्ष्य मध्यम अवधि के लिए 4 प्रतिशत है।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) भी जून में 4.72 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई में 4.83 प्रतिशत हो गया।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने खाद्य मुद्रास्फीति में भी वृद्धि का खुलासा किया, जो जुलाई में 5.42 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त में 5.66 प्रतिशत हो गई।
अनाज (7.31 प्रतिशत) और प्रोटीन युक्त वस्तुओं जैसे दूध (2.98 प्रतिशत), मांस और मछली (4.30 प्रतिशत) की कीमतों में गिरावट आई।
इस महीने के दौरान ईंधन की कीमतों में (-5.31 प्रतिशत) कमी आई।
एनएसओ के अनुसार, जुलाई में आईआईपी में 23 विनिर्माण क्षेत्रों में से आठ में कमी आई।