Wed. Jun 24th, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 19.09.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा 27 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के तालुकों, ज़िलों और उच्च न्यायालयों में वर्ष 2024 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
2. इसका आयोजन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के नेतृत्व में किया गया।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. हाल ही में किए गए शोध में आर्कटिक सागर की घटती बर्फ और भारतीय मानसून के अप्रत्याशित पैटर्न के बीच महत्वपूर्ण संबंध को उजागर किया गया है ।
2. इस शोध के निष्कर्षों का जलवायु विज्ञान और मौसम पूर्वानुमान के लिए महत्वपूर्ण निहितार्थ हैं, विशेष रूप से भारत में हाल ही में हुई गंभीर मौसम की घटनाओं के मद्देनजर।
3. आर्कटिक सागर (आर्कटिक महासागर और उसके आस-पास के समुद्री बर्फ आवरण) में कमी के कारण पश्चिमी और प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा में कमी आती है ।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. गोवा में 20 वीं समुद्री राज्य विकास परिषद ( एमएसडीसी ) का समापन हुआ , जिसमें भारत के समुद्री क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति को प्रदर्शित किया गया।
2. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बंदरगाह आधुनिकीकरण , समुद्री अवसंरचना , संपर्क और विनियामक ढांचे से संबंधित 40 से अधिक प्रमुख मुद्दों पर विचार करना था ।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. राजस्थान सरकार द्वारा हिंदी माध्यम में चिकित्सा शिक्षा शुरू की गई।
2. प्रथम चरण में यह सुविधा जोधपुर के डॉ. सम्पूर्णानंद मेडिकल कॉलेज और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई है।
3. शैक्षणिक सत्र 2024-25 में इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अपनी पसंद के अनुसार अंग्रेजी या हिंदी माध्यम में शिक्षा प्राप्त करने का विकल्प मिलेगा।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में चौथे री-इन्वेस्ट का उद्घाटन किया।
2. उन्होंने 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!