केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफ़ॉर्म भारतीय निर्यातकों, एमएसएमई और उद्यमियों को समर्थन देने के लिए लॉन्च किया गया है।
यह प्लेटफॉर्म भारतीय व्यवसायों और प्रमुख हितधारकों को जोड़ेगा, जिनमें विदेश में भारतीय मिशन, निर्यात संवर्धन परिषद और भागीदार सरकारी एजेंसियां शामिल हैं।
यह वैश्विक व्यापार घटनाओं, भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से लाभ और अन्य प्रासंगिक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार डेटा पर जानकारी प्रदान करेगा।
यह प्लेटफॉर्म बेहद आसान तरीके से महत्वपूर्ण जानकारी तक तत्काल पहुंच प्रदान करेगा।
ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफ़ॉर्म निर्यातकों के लिए नए बाज़ार जोड़ने की एकल खिड़की पहल होगी।
छोटे एफपीओ, व्यवसाय और उद्यमी भी इस प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।