0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 13.09.2024 Dailyb Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. को केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली में 54वीं जीएसटी परिषद की बैठक आयोजित की गई। 2. नमकीन और स्वादिष्ट खाद्य उत्पादों पर जीएसटी दर 18% से घटाकर 10% की जाएगी। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: को केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली में 54वीं जीएसटी परिषद की बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद ने जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर कर की दर कम करने और कैंसर की दवाओं और नमकीन पर जीएसटी में कटौती करने के लिए मंत्रियों के एक समूह (जीओएम) का गठन करने का फैसला किया। सीतारमण ने कहा कि जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी दर पर विचार करने के लिए मंत्रिसमूह (जीओएम) गठित करने का निर्णय लिया गया है। 54वीं जीएसटी परिषद की बैठक में की गई मुख्य सिफारिशें जीएसटी दरों में बदलाव नमकीन और स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद : नमकीन और स्वादिष्ट खाद्य उत्पादों पर जीएसटी दर 18% से घटाकर 12% की जाएगी। कैंसर की दवाओं पर : कैंसर की दवाओं पर जीएसटी दर 12% से घटाकर 5% की जाएगी। धातु स्क्रैप पर : अपंजीकृत व्यक्ति द्वारा पंजीकृत व्यक्ति को धातु स्क्रैप की आपूर्ति पर रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (आरसीएम) लागू होगा। बी2बी आपूर्ति में 2% का टीडीएस लागू होगा। रेलवे के एयर कंडीशनिंग मशीनों पर : रेलवे के एयर कंडीशनिंग मशीनों पर जीएसटी दर 28% होगी। कार और मोटरसाइकिलों की सीटों पर : कार और मोटरसाइकिलों की सीटों पर जीएसटी की दर 18% से बढ़ाकर 28% की जाएगी। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने राष्ट्रीय ब्लॉकचेन फ्रेमवर्क लॉन्च किया। 2. राष्ट्रीय ब्लॉकचेन फ्रेमवर्क एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। 3. राष्ट्रीय ब्लॉकचेन फ्रेमवर्क का उद्देश्य ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के साथ डिजिटल शासन को सुरक्षित करना, सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता और विश्वास का वादा करना है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने राष्ट्रीय ब्लॉकचेन फ्रेमवर्क लॉन्च किया।विश्वस्य-ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी स्टैक, नेशनल ब्लॉकचेन फ्रेमवर्क लाइट (NBFLite), प्रमाणिक और नेशनल ब्लॉकचेन पोर्टल भी लॉन्च किये गए। राष्ट्रीय ब्लॉकचेन फ्रेमवर्क यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के साथ डिजिटल शासन को सुरक्षित करना, सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता और विश्वास का वादा करना है। विश्वस्य-ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी स्टैक: यह विभिन्न ब्लॉकचेन-आधारित अनुप्रयोगों का समर्थन करने के लिये अभ्कल्पित किये गए भौगोलिक रूप से वितरित बुनियादी ढाँचे के साथ ब्लॉकचेन-एज़-ए-सर्विस प्रदान करता है। NBFLite (लाइटवेट ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म) यह एक ब्लॉकचेन सैंडबॉक्स प्लेटफॉर्म है, जिसे विशेष रूप से स्टार्टअप्स और शिक्षाविदों के लिये विकसित किया गया है ताकि ब्लॉकचेन अनुप्रयोगों में तीव्र प्रोटो टाइपिंग, अनुसंधान तथा क्षमता निर्माण को सक्षम किया जा सके। प्रमाणिक: यह मोबाइल ऐप की उत्पत्ति को सत्यापित करने के लिये एक अभिनव ब्लॉकचेन-सक्षम समाधान है। राष्ट्रीय ब्लॉकचेन पोर्टल इसे विभिन्न ब्लॉकचेन संसाधनों तक पहुँच और एकीकरण की सुविधा के लिये लॉन्च किया गया था। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. तमिलनाडु के पलानी पहाड़ी में मकड़ी की नई प्रजाति की खोज की गयी। 2. यह जंपिंग स्पाइडर (Jumping Spider) की एक नई प्रजाति है, जिसे कैरोटस पाइपरस नाम दिया गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: तमिलनाडु के पलानी पहाड़ी में मकड़ी की नई प्रजाति की खोज की गयी। यह जंपिंग स्पाइडर (Jumping Spider) की एक नई प्रजाति है, जिसे कैरोटस पाइपरस नाम दिया गया है। यह कैरहोटस वंश के साल्टिसिडे कुल से संबंधित है।इसका नाम ‘पाइपरस’ पौधे के सामान्य नाम से लिया गया है, जो इसके विशिष्ट निवास स्थान को दर्शाता है। जर्नल ऑफ इन्सेक्ट बायोडायवर्सिटी एंड सिस्टेमेटिक्स में कैरोटस पाइपरस के वर्गीकरण विवरण के अनुसार, इस खोज के बाद भारत में कैरोटस प्रजाति की ज्ञात संख्या 10 एवं वैश्विक स्तर पर 37 हो गई है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी रोधी युद्ध पोत मालपे और मुल्की को लॉन्च किया। 2. कोचीन शिपयार्ड में, भारतीय नौसेना ने मालपे और मुल्की नामक दो पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) उथले पानी के पोत लॉन्च किए। 3. इसे भारतीय नौसेना के लिए मेसर्स कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा बनाया गया है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी रोधी युद्ध पोत मालपे और मुल्की को लॉन्च किया। कोचीन शिपयार्ड में, भारतीय नौसेना ने मालपे और मुल्की नामक दो पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) उथले पानी के पोत लॉन्च किए। इसे भारतीय नौसेना के लिए मेसर्स कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा बनाया गया है। इन पोतों के निर्माण में उपयोग की गई 80% से अधिक सामग्री स्वदेशी है। ये पोत हल्के वजन वाले टॉरपीडो, एएसडब्ल्यू रॉकेट और माइंस, क्लोज-इन वेपन सिस्टम (30 मिमी गन) और 12.7 मिमी स्थिर रिमोट-कंट्रोल गन से लैस हैं। ये पोत आठ ऐसे पोत की श्रृंखला में चौथे और पांचवें पोत हैं। ये पोत 78 मीटर लंबे, 11.36 मीटर चौड़े हैं और इनका ड्रॉट लगभग 2.7 मीटर है। ये 25 नॉट की अधिकतम गति से आगे बढ़ सकते हैं और इनकी क्षमता 1,800 समुद्री मील है। ये पोत पानी के भीतर निगरानी के लिए स्वदेशी रूप से विकसित सोनार को फिट करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। माहे श्रेणी के पोत भारतीय नौसेना के सेवारत अभय श्रेणी के एएसडब्ल्यू कॉर्वेट का स्थान लेंगे। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. गुजरात सरकार ने नीति थिंक टैंक के रूप में ग्रिट (GRIT) की स्थापना की। 2. गुजरात राज्य परिवर्तन संस्थान (GRIT) की स्थापना मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में की गई है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: गुजरात सरकार ने नीति थिंक टैंक के रूप में ग्रिट (GRIT) की स्थापना की। गुजरात राज्य परिवर्तन संस्थान (GRIT) की स्थापना मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में की गई है। यह नीति आयोग की तर्ज पर नीति थिंक टैंक के रूप में कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ग्रिट (GRIT) के अध्यक्ष होंगे, जबकि वित्त मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग मंत्री ग्रिट (GRIT) के सदस्य होंगे। 10 सदस्यीय कार्यकारी समिति ग्रिट (GRIT) के दिन-प्रतिदिन के कार्यों की देखरेख करेगी। सामान्य प्रशासन विभाग-योजना प्रभाग द्वारा ग्रिट (GRIT) के गठन और इसके दायरे से संबंधित प्रस्ताव प्रकाशित किया जाएगा। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 13.09.2024 ALL EXAM QUIZ 14.09.2024