Fri. Jun 19th, 2026
0

UPSC EXAM QUIZ 05.09.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने नई दिल्ली के दिल्ली हाट में 'शिल्प दीदी महोत्सव' का दौरा किया, जिसमें शिल्प दीदी कार्यक्रम के माध्यम से महिला कारीगरों (जिन्हें शिल्प दीदी के रूप में जाना जाता है) को सशक्त बनाने के लिये सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया।
2. वस्त्र मंत्रालय के मार्गदर्शन में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय ने 200 दिनों के लिये प्रायोगिक आधार पर 'शिल्प दीदी कार्यक्रम' शुरू किया है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. प्यू रिसर्च सेंटर ने संयुक्त राष्ट्र और 270 जनगणनाओं एवं सर्वेक्षणों के डेटा के आधार पर विश्व के प्रवासियों की धार्मिक संरचना शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित की ।
2. वर्ष 2020 में 180 मिलियन से अधिक व्यक्ति या विश्व की आबादी का 3.6%, अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों के रूप में रह रहे थे।
3. धर्म, प्रवासन में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो मातृभूमि से प्रस्थान और गंतव्य देश में स्वागत दोनों को प्रभावित करता है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिये लगभग 14,000 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय वाली सात नई योजनाओं की घोषणा की।
2. ये योजनाएँ अनुसंधान और शिक्षा को आगे बढ़ाने, जलवायु लचीलापन बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को अनुकूलित करने, कृषि क्षेत्र में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने तथा पशुधन एवं बागवानी के विकास पर केंद्रित हैं।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. गोवा में पहला स्वदेश निर्मित प्रदूषण नियंत्रण पोत समुद्र प्रताप लॉन्च किया गया।
2. इस पोत का निर्माण गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) द्वारा भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के लिये किया गया है।
3. यह पहली बार है कि इन पोतों को स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित किया जा रहा है। यह पोत देश के समुद्री तट पर तेल रिसाव की घटनाओं का पता लगाने और उन्हें रोकने में सहायता करेगा।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक और स्टूडियो घिबली के सह-संस्थापक हयाओ मियाज़ाकी को 2024 के लिए प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2. यह पुरस्कार, जिसे अक्सर एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है, सिनेमा और संस्कृति में मियाज़ाकी के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देता है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!