1 UPSC EXAM HINDI QUIZ 29.08.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. शिक्षा मंत्रालय ने मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विशिष्ट अध्ययन दिव्यांगताओं पर अपने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के दूसरे चक्र की शुरुआत की है। 2. जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों को विशिष्ट अध्ययन दिव्यांगताओं वाले छात्रों को बेहतर सहायता प्रदान करने हेतु सशक्त बनाना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: शिक्षा मंत्रालय ने मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विशिष्ट अध्ययन दिव्यांगताओं पर अपने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के दूसरे चक्र की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों को विशिष्ट अध्ययन दिव्यांगताओं वाले छात्रों को बेहतर सहायता प्रदान करने हेतु सशक्त बनाना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 सीखने की अक्षमताओं को चिह्नित करती है, उच्च शिक्षण संस्थानों को इन चुनौतियों से निपटने हेतु जागरूक एवं संवेदनशील होने का समर्थन करती है, ताकि सभी के लिये समान एवं समावेशी शिक्षा सुनिश्चित हो सके। वर्ष 2023 में शुरू की गई MMTTP का उद्देश्य शिक्षकों को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण और ज्ञान प्रदान करके भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। शिक्षक प्रशिक्षण को बेहतर समर्थन देने के लिये इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)-मानव संसाधन विकास केन्द्रों (HRDC) और पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय शिक्षक एवं शिक्षण केन्द्रों (PMMMNMTT) जैसे मौजूदा तंत्रों से पुनर्गठित किया गया है। दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत सरकार को यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि दिव्यांग व्यक्तियों को सम्मान और समानता के साथ जीवन जीने का अधिकार मिले। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. अध्ययन में वर्ष 2017 के बाद से सेडोंगपु घाटी में बृहत् क्षरण की घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 2. वर्ष 1959 से 2023 तक के सैटेलाइट डेटा का उपयोग करते हुए, अध्ययन ने 19 प्रमुख बृहत् क्षरण की घटनाओं की पहचान की, 3. जिन्हें बर्फ-चट्टान हिमस्खलन, बर्फ-मोराइन हिमस्खलन और ग्लेशियर मलबे के प्रवाह में वर्गीकृत किया गया। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: जर्नल ऑफ रॉक मैकेनिक्स एंड जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग में हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन में वर्ष 2017 से तिब्बत के सेडोंगपु घाटी में बृहत् क्षरण की घटनाओं की बढ़ती आवृत्ति के संबंध में चिंता जताई गई है, जिसका प्रभाव क्षेत्र की निकटता और नदी प्रणालियों के कारण भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर भी पड़ सकता है। अध्ययन की मुख्य बातें बृहत् क्षरण की आवृत्ति में वृद्धि: अध्ययन में वर्ष 2017 के बाद से सेडोंगपु घाटी में बृहत् क्षरण की घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।वर्ष 1969 से 2023 तक के सैटेलाइट डेटा का उपयोग करते हुए, अध्ययन ने 19 प्रमुख बृहत् क्षरण की घटनाओं की पहचान की, जिन्हें बर्फ-चट्टान हिमस्खलन, बर्फ-मोराइन हिमस्खलन और ग्लेशियर मलबे के प्रवाह में वर्गीकृत किया गया। उल्लेखनीय रूप से इनमें से 68.4% घटनाएँ वर्ष 2017 के बाद हुईं।वर्ष 2017 से सेडोंगपु घाटी के जलग्रहण क्षेत्र में 700 मिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक मलबा जमा हो चुका है। मलबे की इतनी बड़ी मात्रा का निचले नदी तंत्रों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एकीकृत पेंशन योजना (UPS) को मंज़ूरी दे दी है, जो सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद सुनिश्चित पेंशन प्रदान करेगी। 2. यह योजना 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी, जब केंद्र सरकार के कर्मचारी वर्तमान राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से UPS में स्थानांतरित हो जाएंगे। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एकीकृत पेंशन योजना (UPS) को मंज़ूरी दे दी है, जो सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद सुनिश्चित पेंशन प्रदान करेगी। यह योजना 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी, जब केंद्र सरकार के कर्मचारी वर्तमान राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से UPS में स्थानांतरित हो जाएंगे।राज्य सरकारों के पास एकीकृत पेंशन योजना अपनाने का विकल्प भी होगा। एकीकृत पेंशन योजना के प्रावधान क्या सुनिश्चित पेंशन: यह 25 वर्ष की न्यूनतम अर्हक सेवा के लिये सेवानिवृत्ति से पहले अंतिम 12 महीनों में कर्मचारी के औसत मूल वेतन का 50% होगा।यह राशि न्यूनतम 10 वर्ष तक की छोटी सेवा अवधि के लिये आनुपातिक रूप से कम हो जाएगी। सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन: न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति की स्थिति में UPS 10,000 रुपए प्रति माह की सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन प्रदान करता है।सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन: सेवानिवृत्त व्यक्ति की मृत्यु पर उसका निकटतम परिवार सेवानिवृत्त व्यक्ति द्वारा अंतिम बार प्राप्त पेंशन का 60% पाने का पात्र होगा। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं को ज़ारी रखने और उन्हें 'विज्ञान धारा' नामक एकीकृत केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत तीन प्रमुख घटकों में विलय करने को मंजूरी दी। 2. INSPIRE कार्यक्रम जैसी मौजूदा योजनाएँ इन तीन घटकों में से एक के अंतर्गत आएंगी। 3. यह योजना 15वें वित्त आयोग की अवधि 2021-22 से 2025-26 के लिये प्रस्तावित की गई है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की विभिन्न योजनाओं को ज़ारी रखने और उन्हें 'विज्ञान धारा' नामक एकीकृत केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत तीन प्रमुख घटकों में विलय करने को मंजूरी दी। घटक: इस योजना के तीन व्यापक घटक हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (S&T) से संबंधित संस्थागत तथा मानव क्षमता निर्माण, अनुसंधान एवं विकास नवाचार, प्रौद्योगिकी विकास तथा तैनाती INSPIRE कार्यक्रम जैसी मौजूदा योजनाएँ इन तीन घटकों में से एक के अंतर्गत आएंगी।अवधि: यह योजना 15वें वित्त आयोग की अवधि 2021-22 से 2025-26 के लिये प्रस्तावित की गई है।प्राथमिक उद्देश्य: विज्ञान धारा’ योजना का प्राथमिक उद्देश्य देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार से संबंधित इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने की दिशा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संबंधी क्षमता निर्माण के साथ-साथ अनुसंधान, नवाचार तथा प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देना है। लैंगिक समानता: इस योजना में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये लक्षित क्रियाकलाप किये जाएंगे, जिसका अंतिम लक्ष्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में लैंगिक समानता लाना है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के स्वायत्त संस्थान जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (JNCASR) ने हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड (HZL) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। 2. समझौता ज्ञापन का उद्देश्य ज़िंक सामग्री के नए प्रकार विकसित करना और ज़िंक आधारित बैटरियों के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है Explanation: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के स्वायत्त संस्थान जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (JNCASR) ने हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड (HZL) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। समझौता ज्ञापन का उद्देश्य ज़िंक सामग्री के नए प्रकार विकसित करना और ज़िंक आधारित बैटरियों के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देना है। ज़िंक-आयन बैटरी: ज़िंक -आयन बैटरी एक प्रकार की रिचार्जेबल बैटरी है, जो लिथियम और सोडियम आयनों के स्थान पर ज़िंक आयनों को चार्ज वाहक के रूप में उपयोग करती है। जिंक एक ब्लू-ग्रे रंग का धात्विक तत्त्व है तथा विद्युत का अच्छा सुचालक है। स्फैलेराइट, स्मिथसोनाइट, विलेमाइट आदि ज़िंक के अयस्क हैं। सबसे आम मिश्र धातु पीतल है, जो ज़िंक और ताँबे का मिश्रण है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 29.08.2024 ALL EXAM QUIZ 30.08.2024