Tue. Apr 7th, 2026
0

UPSC EXAM ENGLISH QUIZ 26.08.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ग्लेशियल झील विस्फोट बाढ़ के प्रति उनकी संवेदनशीलता का पता लगाने के लिये 4500 मीटर और उससे अधिक ऊँचाई वाले ग्लेशियरों पर अभियान शुरू किया है।
2. भारतीय हिमालय में लगभग 7,500 हिमनद झीलों में से NDMA ने 289 उच्च जोखिम वाली झीलों को अंतिम रूप दिया है, जिनके लिये शमन उपायों की आवश्यकता है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. वैज्ञानिकों ने पहली बार मंगल ग्रह पर तरल पानी की खोज की है।
2. एक नए अध्ययन के अनुसार, मंगल ग्रह की चट्टानी बाहरी परत के अंदर तरल पानी के महासागर हो सकते हैं।
3. यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों ने ग्रह पर तरल पानी की खोज की है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत सरकार ने गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 60 उचित दर की दुकानों को “जन पोषण केंद्रों” में बदलने के लिये पायलट परियोजना की शुरुआत की।
2. इस कदम का उद्देश्य प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण संबंधी सेवाओं में वृद्धि करना है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. कोलकाता स्थित भारतीय निजी क्षेत्र के बैंक बंधन बैंक ने 22 अगस्त 2023 को महिला ग्राहकों के लिए एक विशेष बचत खाता, अवनि का शुभारंभ किया है।
2. बैंक ने अपने 9वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर, जो कि 23 अगस्त को है, दो नए उत्पादों का शुभारंभ किया-अवनी और बंधन बैंक्स डिलाइट नामक एक ग्राहक वफादारी उत्पाद।
3. बंधन बैंक एक महिला केंद्रित बैंक है और इसके 3.4 ग्राहकों में से 73% महिलाएं हैं।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत ने 23 अगस्त 2024 को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया।
2. यह 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर की चंद्र सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग को चिह्नित करने हेतु मनाया गया।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!