Tue. Jun 23rd, 2026

16 अगस्त को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स यानी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विभिन्न खंडों के जूरी के प्रमुखों  ने केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को  नई दिल्ली में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की सूची सौंपी।इस साल 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच रिलीज हुईं फिल्मों को ध्यान में रखकर नेशनल अवॉर्ड अनाउंस किए गए। राहुल रवैल फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष थे, नीला माधब पांडा गैर-फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष थे, और गंगाधर मुदलैर सिनेमा जूरी पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के अध्यक्ष थे।

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के प्रमुख विजेता

  • मलयालम भाषा की फिल्म आट्टम ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता।
  • अभिनय श्रेणियों में, ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान नित्या मेनन और मानसी पारेख ने साझा किया।
  • पोन्नियिन सेलवन: 1 सबसे अधिक पुरस्कार पाने वाली फिल्म बन गई।  फिल्म को विभिन्न श्रेणी मे चार पुरस्कार प्राप्त हुए।

महत्वपूर्ण पुरस्कार विजेताओं की सूची (फ़ीचर फ़िल्म श्रेणी)

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – आट्टम (मलयालम), निर्देशक: आनंद एकार्शी
  • किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म- फौजा (हरियाणवी), निर्देशक प्रमोद कुमार
  • संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म- कंतारा (कन्नड़), निर्देशक ऋषभ शेट्टी
  • सामाजिक, राष्ट्रीय और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती) – निर्देशक: विरल शाह
  • एवीजीसी (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म – ब्रह्मास्त्र भाग -1 शिवा, निर्देशक: अयान मुखर्जी
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन- सूरज आर. बड़जात्या को उंचाई (हिंदी) फिल्म के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-  फिल्म कंतारा के लिए ऋषभ शेट्टी
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- निथ्या मेनन, फिल्म थिरुचित्राम्बलम (तमिल) और मानसी पारेख – कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती),
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता -पवन राज मल्लहोत्रा, फिल्म फौजा के लिए
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – नीना गुप्ता फिल्म उंचाई के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार – श्रीपथ फिल्म मलिकप्पुरम (मलयालम) के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक –अरिजीत सिंह, फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका –बॉम्बे जयश्री फिल्म चायूम वेयिल (मलयालम) के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन – फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम को

अन्य श्रेणी

  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- गुलमोहर, निर्देशक राहुल वी. चित्तेला
  • सर्वश्रेष्ठ तिवा फिल्म – सिकैसल (यदि केवल पेड़ बात कर सकते), डॉ. बॉबी सरमा बरुआ द्वारा निर्देशित
  • विशेष उल्लेख – गुलमोहर (हिन्दी) और कधिकन (मलयालम)
  • सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म-  आईना (हिंदी/उर्दू), सिद्धांत सरीन द्वारा निर्देशित
  • सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार- किशोर कुमार: द अल्टीमेट बायोग्राफी (अंग्रेजी) लेखक- अनिरुद्ध भट्टाचार्जी और पार्थिव धर
  • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक का पुरस्कार-दीपक दुआ (हिन्दी)
  • सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म   –  बागी दी धी
  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म कार्तिकेय 2
  • सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन – भाग 1
  • सर्वश्रेष्ठ उड़िया फिल्म दमन
  • सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म सऊदी वेलाक्का CC.225/2009
  • सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म वालवी
  • सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म केजीएफ: अध्याय 2
  • सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म काबेरी अंतरधन
  • सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म इमुथी पुथी
  • सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिज़ाइन पोन्नियिन सेलवन – भाग 1
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी पोन्नियिन सेलवन – भाग 1

क्यों हुई राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड 2022 में देरी

  • वर्ष 2024 में कोविड महामारी के कारण राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के पुरस्कार समारोह में दो साल की देरी हुई।2023 में आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 2021 में प्रमाणित फिल्मों को सम्मानित किया गया।
  • उस समारोह में रॉकेट्री ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि अल्लू अर्जुन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार आलिया भट्ट और कृति सैनोन ने साझा किया।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कब शुरू हुई

  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की स्थापना 1954 में हुई। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की देखरेख फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा की जाती है।
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पहला पुरस्कार मराठी फिल्म श्यामची आई ने जीता था।
  • आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित लगान, पुरस्कारों के इतिहास में सबसे अधिक पुरस्कार पाने वाली फिल्म बनी हुई है। फिल्म ने वर्ष 2002 में आठ सम्मान प्राप्त किए।
  • भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता को मान्यता देने के अलावा, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार क्षेत्रीय भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को भी महत्व दिया जाता है।
  • फिल्म जगत के दिग्गजों को आजीवन उपलब्धि के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाता।पिछले साल दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रतिष्ठित अभिनेत्री वहीदा रहमान को दिया गया था।

Login

error: Content is protected !!