Mon. Apr 6th, 2026
  • मध्य प्रदेश छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन खरीदने के लिए पैसे देने वाला पहला राज्य बन गया है।
  • मध्य प्रदेश सरकार प्रत्येक छात्रा को सैनिटरी नैपकिन खरीदने के लिए सालाना तीन सौ रुपये देगी।
  • स्वच्छता एवं सफाई योजना के तहत प्रत्येक छात्रा के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस पहल से सातवीं से बारहवीं कक्षा तक की करीब 19 लाख छात्राएं लाभान्वित होंगी।
  • 19 लाख से अधिक छात्राओं के खातों में 57 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।
  • कर्नाटक, राजस्थान और दिल्ली जैसे कुछ राज्य छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन देते हैं।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने राज्य के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में रानी दुर्गावती को शामिल करने की भी घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने खेल गतिविधियों में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया।

Login

error: Content is protected !!