1 UPSC EXAM HINDI QUIZ 16.08.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. चीनी तकनीशियनों के लिये अल्पकालिक व्यावसायिक वीज़ा की मंजूरी की सुविधा हेतु एक पोर्टल ने कार्य करना शुरू कर दिया है। 2. यह सरकार की प्रमुख उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत उत्पादन इकाइयों को शुरू करने और क्षेत्रों में उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये आवश्यक है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: चीनी तकनीशियनों के लिये अल्पकालिक व्यावसायिक वीज़ा की मंजूरी की सुविधा हेतु एक पोर्टल ने कार्य करना शुरू कर दिया है। यह सरकार की प्रमुख उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत उत्पादन इकाइयों को शुरू करने और क्षेत्रों में उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये आवश्यक है। भारत को चीनी तकनीशियनों की आवश्यकता मशीनों के परिचालन में विलंब: घरेलू विनिर्माण कंपनियाँ मशीनों को इनस्टॉल करने, मरम्मत और भारतीय श्रमिकों के प्रशिक्षण जैसे कार्यों हेतु आवश्यक चीनी तकनीशियनों के लिये वीज़ा प्राप्ति में विलंब के विषय में चिंता जता रही हैं।भारतीय निर्माता चीनी तकनीशियनों की मांग करते हैं, क्योंकि वे अन्य पश्चिमी या यहाँ तक कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के तकनीशियनों की तुलना में अधिक वहनीय होते हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्र सरकार ने वक्फ़ अधिनियम, 1995 में संशोधन के लिए लोकसभा में एक विधेयक प्रस्तुत किया है। 2. इसे संसद की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को प्रेषित कर दिया गया है। 3. ‘वक्फ़’ अरबी भाषा के ‘वकुफा’ शब्द से बना है, जिसका अर्थ ‘बाँधना’, 'रोकना' या 'समर्पण करना' होता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: केंद्र सरकार ने वक्फ़ अधिनियम, 1995 में संशोधन के लिए लोकसभा में एक विधेयक प्रस्तुत किया है। इसे संसद की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को प्रेषित कर दिया गया है। वक्फ़ ‘वक्फ़’ अरबी भाषा के ‘वकुफा’ शब्द से बना है, जिसका अर्थ ‘बाँधना’, 'रोकना' या 'समर्पण करना' होता है। इस्लामी मान्यता में धर्म के आधार पर दान की गई चल या अचल संपत्ति ‘वक्फ़’ कहलाती है। दान देने वाले व्यक्ति को ‘वकिफा/वकीफ’ कहा जाता है। हालाँकि, संपत्ति दान करने की शर्त यह है कि उस चल/अचल संपत्ति से होने वाली आय को इस्लाम धर्म की खिदमत (सेवा) में ही व्यय किया जा सकता है। इस संपत्ति से गरीब व जरूरतमंदों की मदद करना, मस्जिद या अन्य धार्मिक संस्थान को बनाए रखना, शिक्षा की व्यवस्था करना और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए धन देने संबंधी कार्य किए जा सकते हैं। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रयास में, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दो महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों की मेजबानी की। 2. समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी राजधानी कैनबरा में छठी भारत-ऑस्ट्रेलिया समुद्री सुरक्षा वार्ता की मेजबानी की। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रयास में, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दो महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों की मेजबानी की। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी राजधानी कैनबरा में छठी भारत-ऑस्ट्रेलिया समुद्री सुरक्षा वार्ता की मेजबानी की। भारत ने नई दिल्ली में आतंकवाद-निरोध पर भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक की मेजबानी की।आतंकवाद निरोध सहयोग भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। छठी भारत-ऑस्ट्रेलिया समुद्री सुरक्षा वार्ता ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा शहर ने 13 अगस्त 2024 को आयोजित छठी भारत-ऑस्ट्रेलिया समुद्री सुरक्षा वार्ता की मेजबानी की। विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों की संयुक्त सचिव मुआनपुई सैयावी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सारा स्टोरी, प्रथम सहायक सचिव, दक्षिण एशिया और मध्य एशिया प्रभाग, विदेश मामले और व्यापार विभाग, और बर्नार्ड फिलिप, प्रथम सहायक सचिव, अंतर्राष्ट्रीय नीति, रक्षा विभाग, ने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। दोनों देशों ने मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर), समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग, खोज और बचाव अभियान, प्रदूषण प्रतिक्रिया, नीली अर्थव्यवस्था और बंदरगाह राज्य नियंत्रण के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। अगली 7वीं भारत-ऑस्ट्रेलिया समुद्री सुरक्षा वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. मध्य प्रदेश ने उत्तर भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना की स्थापना की 2. यह मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थित है। 3. इसे नर्मदा नदी पर बने ओंकारेश्वर बांध के बैकवाटर पर स्थापित किया गया है उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: हाल ही में मध्य प्रदेश ने उत्तर भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना की स्थापना की यह मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थित है। इसे नर्मदा नदी पर बने ओंकारेश्वर बांध के बैकवाटर पर स्थापित किया गया है इसे केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत विकसित किया गया है यह परियोजना सतलुज जल विद्युत निगम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित की जा रही है इस परियोजना की लागत 646 करोड़ रूपए है यह 90 मेगावाट ऊर्जा उत्पन्न करती है। इस परियोजना से पहले वर्ष में 196.5 मिलियन यूनिट और अगले 25 वर्षों में 4,629.3 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होगी इस परियोजना से लगभग 2.4 लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा यह जल वाष्पीकरण को कम करके जल संरक्षण में भी मदद करेगी। भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना टाटा पावर सोलर ने केरल के कायमकुलम में स्थापित की है इसकी क्षमता 101.6 मेगावाट है 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने ‘फ्लडवॉच इंडिया' मोबाइल एप्लिकेशन के संस्करण 2.0 को लॉन्च किया। 2. इसे केंद्रीय जल आयोग द्वारा विकसित किया गया है उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने ‘फ्लडवॉच इंडिया' मोबाइल एप्लिकेशन के संस्करण 2.0 को लॉन्च किया। इसे केंद्रीय जल आयोग द्वारा विकसित किया गया है केंद्रीय जल आयोग ने 17 अगस्त, 2023 को फ्लडवॉच इंडिया मोबाइल ऐप का पहला संस्करण जारी किया था। इसे देश में बाढ़ की स्थिति से संबंधित जानकारी और जनता तक वास्तविक समय के आधार पर 7 दिनों तक बाढ़ के पूर्वानुमान को प्रसारित करने के लिए बनाया गया था पहले संस्करण में 200 पूर्वानुमान स्टेशनों पर बाढ़ के पूर्वानुमानों की जानकारी प्रदान की गई थी। अब दूसरे संस्करण में अतिरिक्त 392 बाढ़ निगरानी केंद्रों से संबंधित जानकारी प्रदान की जायेगी यह संस्करण देश के 150 प्रमुख जलाशयों की भंडारण स्थिति के बारे में अतिरिक्त जानकारी भी प्रदान करता है यह इनके निचले क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में सहायता करेगा। यह सटीक और समय पर बाढ़ पूर्वानुमान देने के लिए उपग्रह डेटा विश्लेषण, गणितीय मॉडलिंग और वास्तविक समय की निगरानी जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग करता है। यह ऐप सभी जानकारी 2 भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी) में प्रस्तुत करता है Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 16.08.2024 ALL EXAM QUIZ 17.08.2024