Mon. Jun 22nd, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 14.08.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. NITI आयोग ने ‘स्ट्रेटेजी फॉर द डेवलपमेंट ऑफ सी-वीड वैल्यू चेन’ शीर्षक से प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में भारत में सी-वीड के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है।
2. इसमें सी-वीड उत्पादन बढ़ाने के लिये अनुसंधान, निवेश, प्रशिक्षण, अवसंरचना विकास और बाज़ार संवर्द्धन के लिये उपाय शामिल हैं, जिससे पर्यावरण, अर्थव्यवस्था एवं स्थानीय समुदायों को लाभ हो सकता है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. पिछले दो वर्षों में सर्दियों के चरम मौसम के दौरान दूसरी बार अंटार्कटिका में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है।
2. पोलर वोर्टेक्स/ध्रुवीय भँवर (जिसे पोलर पिग के नाम से भी जाना जाता है) पृथ्वी के दोनों ध्रुवों के आस-पास निम्न दाब और ठंडी पवनों का एक बड़ा क्षेत्र है।
3. "वोर्टेक्स" शब्द का अर्थ पवन के वामावर्त प्रवाह से है जो ध्रुवों के निकट ठंडी पवन को बनाए रखने में सहायता करता है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. वैज्ञानिकों ने समुद्री ड्रिलिंग पोत JOIDES रिज़ॉल्यूशन का उपयोग करके पृथ्वी के मेंटल से चट्टान में अब तक की सबसे गहराई तक ड्रिलिंग की है।
2. यह ड्रिलिंग अटलांटिक समुद्र तल से 3,160 फीट (1,268 मीटर) नीचे तक गई है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. SJVN ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (SGEL) ने 50 मेगावाट की ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना शुरू की।
2. SJVN लिमिटेड भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक मिनी रत्न अनुसूची 'A' केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (CPSU) है।
3. मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले में स्थित ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पार्क में स्थित है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. माइक्रोवेव ओवन जैसे चरम ताप वाले वातावरण में पनपने वाले सूक्ष्मजीवों के विकासवादी अनुकूलन को समझने के लिये उन पर अध्ययन किया गया है।
2. ये प्रमुख जीवाणु बैसिलस, माइक्रोकॉकस और स्टैफिलोकोकस जेनेरा से संबंधित थे, जो आम तौर पर मानव त्वचा एवं सतहों पर रहते हैं जिन्हें लोग प्रायः छूते हैं।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!