1 UPSC EXAM HINDI QUIZ 13.08.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना (MGNREGS) के तहत कार्य की मांग में जुलाई 2024 में काफी कम हो गई। 2. जुलाई में लगभग 22.80 मिलियन व्यक्तियों ने इस योजना के माध्यम से रोज़गार हेतु आवेदन किया, जो वर्ष 2023 की इसी अवधि की तुलना में 31.6% की कमी दर्शाता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना (MGNREGS) के तहत कार्य की मांग में जुलाई 2024 में काफी कम हो गई। MGNREGA के तहत कार्य की मांग में गिरावट क्या दर्शाती है कार्य की मांग की वर्तमान स्थिति: जुलाई में लगभग 22.80 मिलियन व्यक्तियों ने इस योजना के माध्यम से रोज़गार हेतु आवेदन किया, जो वर्ष 2023 की इसी अवधि की तुलना में 21.6% की कमी दर्शाता है। ये व्यक्ति 18.90 मिलियन परिवारों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो साल-दर-साल 19.5% और जून 2024 की तुलना में 28.4% की कमी के आँकड़े को दर्शाते है। महीनों के आधार पर जुलाई 2024 में रोज़गार चाहने वाले लोगों की संख्या में 33.4% की गिरावट आई है। जुलाई 2024 में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे प्रमुख राज्यों में कम व्यक्तियों ने कार्य की मांग की। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. हिंद महासागर में तीन उच्चावच संरचनाओं का नाम अशोक, चंद्रगुप्त और कल्पतरु रखा गया। 2. जो समुद्री विज्ञान में भारत के बढ़ते प्रभाव एवं हिंद महासागर की खोज व समझ के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 3. यह नामकरण भारत द्वारा प्रस्तावित किया गया था और अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन (IHO) और यूनेस्को के अंतर-सरकारी महासागरीय आयोग (IOC) द्वारा अनुमोदित किया गया था। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: हिंद महासागर में तीन उच्चावच संरचनाओं का नाम अशोक, चंद्रगुप्त और कल्पतरु रखा गया, जो समुद्री विज्ञान में भारत के बढ़ते प्रभाव एवं हिंद महासागर की खोज व समझ के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह नामकरण भारत द्वारा प्रस्तावित किया गया था और अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन (IHO) और यूनेस्को के अंतर-सरकारी महासागरीय आयोग (IOC) द्वारा अनुमोदित किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन (IHO) यह वर्ष 1921 में स्थापित एक अंतर-सरकारी परामर्शदात्री और तकनीकी निकाय है, जिसका उद्देश्य नौ-वहन सुरक्षा को बढ़ाना और समुद्री पर्यावरण की रक्षा करना है। भारत IHO का सदस्य है। उद्देश्य राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालयों की गतिविधियों का समन्वय करना। समुद्री चार्ट और दस्तावेज़ों में यथासंभव उच्चतम एकरूपता प्राप्त करना। हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने और उनका उपयोग करने हेतु विश्वसनीय और कुशल तरीकों को अपनाने को बढ़ावा देना। हाइड्रोग्राफी के विज्ञान और वर्णनात्मक समुद्र विज्ञान में उपयोग की जाने वाली तकनीकों को आगे बढ़ाना। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना (PM-JAY) में महत्त्वपूर्ण रुझानों को उजागर करते हुए डेटा जारी किया। 2. यह जानकारी वरिष्ठ नागरिकों , विशेष रूप से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के बढ़ते वित्तीय बोझ को रेखांकित करती है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना (PM-JAY) में महत्त्वपूर्ण रुझानों को उजागर करते हुए डेटा जारी किया। यह जानकारी वरिष्ठ नागरिकों , विशेष रूप से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के बढ़ते वित्तीय बोझ को रेखांकित करती है। आयुष्मान भारत के संदर्भ में मुख्य तथ्य बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भर्ती: डेटा से पता चलता है कि स्वीकृत अस्पतालों में जनवरी 2024 तक लगभग 6.2 करोड़ भर्ती में से 57.5 लाख भर्तियाँ 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की थी। पिछले छह वर्षों में इस योजना के तहत उपचार पर सरकारी व्यय कुल 79,200 करोड़ रुपए रहा, जिसमें से लगभग 9,900 (14%) करोड़ रुपए विशेष रूप से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के उपचार के लिये आवंटित किये गए। वृद्ध रोगियों को प्रायः पुरानी बीमारियों और कई सह-रुग्णताओं के कारण अधिक महँगे और गहन उपचार की आवश्यकता होती है। इस कारण उपचार जटिल हो जाता है, जिससे महँगी गहन देखभाल इकाई (ICU) देखभाल और लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने की संभावना बढ़ जाती है। राज्य परिवर्तनशीलता: अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के भर्ती होने का अनुपात राज्यों में व्यापक रूप से भिन्न है, महाराष्ट्र (20.49%) और केरल (18.75%) में सबसे अधिक दरें हैं, जबकि तमिलनाडु (3.12%) में सबसे कम है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. कृषि उत्पादन और पोषण बढ़ाने के लिए पीएम मोदी द्वारा 109 जलवायु-लचीले बीज किस्में जारी की गईं। 2. 11 अगस्त, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि और बागवानी फसलों की 89 उच्च उपज देने वाली, जलवायु-लचीली और जैव-फोर्टिफाइड बीज किस्में जारी की गईं, जिनका उद्देश्य कृषि उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाना है। 3. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा विकसित ये किस्में 61 फसलों के लिए उपयुक्त हैं, जिनमें 34 क्षेत्रीय फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: कृषि उत्पादन और पोषण बढ़ाने के लिए पीएम मोदी द्वारा 109 जलवायु-लचीले बीज किस्में जारी की गईं। 11 अगस्त, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि और बागवानी फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु-लचीली और जैव-फोर्टिफाइड बीज किस्में जारी की गईं, जिनका उद्देश्य कृषि उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाना है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा विकसित ये किस्में 61 फसलों के लिए उपयुक्त हैं, जिनमें 34 क्षेत्रीय फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं। श्री मोदी ने दिल्ली के पूसा परिसर में तीन प्रायोगिक कृषि स्थलों पर इन बीजों का अनावरण किया, जहां उन्होंने किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत भी की। खेतों में उगाई जाने वाली फसलों की किस्मों में अनाज, बाजरा, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास और रेशे वाली फसलें शामिल हैं। बागवानी के लिए प्रधानमंत्री ने फलों, सब्जियों, बागान फसलों, कंदों, मसालों, फूलों और औषधीय पौधों की नई किस्में जारी कीं। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. विनिर्माण क्षेत्र में एफडीआई प्रवाह पिछले 10 वर्षों (2014-24) में लगभग 69% बढ़कर 165.1 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया। 2. विनिर्माण क्षेत्र में 2004-14 की अवधि में एफडीआई प्रवाह 97.7 बिलियन डॉलर था। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: विनिर्माण क्षेत्र में एफडीआई प्रवाह पिछले 10 वर्षों (2014-24) में लगभग 69% बढ़कर 165.1 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया। विनिर्माण क्षेत्र में 2004-14 की अवधि में एफडीआई प्रवाह 97.7 बिलियन डॉलर था। केवल 2019-20 से 2023-24 के दौरान 383.5 बिलियन डॉलर का एफडीआई प्रवाह आया। यह प्रवाह मुख्य रूप से उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं द्वारा संचालित था। नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 14 प्रमुख क्षेत्रों में पीएलआई योजनाओं के लिए 755 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। मार्च तक, कुल 1.23 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ, जिससे लगभग 8 लाख नौकरियां पैदा हुईं। 14 महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करने वाली पीएलआई पहलों के लिए 1.97 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय की घोषणा की गई। पीएलआई कार्यक्रम प्रमुख क्षेत्रों में पूंजी आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। मोबाइल फोन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक घटकों, फार्मास्यूटिकल्स और उनके घटक, चिकित्सा सेवाएं, ऑटो और ऑटो पार्ट्स, इस्पात, दूरसंचार, कपड़ा, खाद्य और अन्य वस्तुओं का उत्पादन प्रमुख क्षेत्रों में से हैं। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 13.08.2024 ALL EXAM QUIZ 14.08.2024